Hindi News

indianarrative

Putin की खतरनाक प्लानिंग से हिला पूरा यूक्रेन! Black Sea पहुंचे रूस के जहाज और पनडुब्बियां

Russian Submarines In Black Sea

Russian Submarines In Black Sea: रूस की नई चाल ने यूक्रेन की टेंशन बढ़ा दी है। यूक्रेन जंग में रूसी जनरल के बदलते ही काला सागर (Russian Submarines In Black Sea) में रूस ने अपनी तैनाती भारी भरकम बढ़ा दी है। ऐसा लगता है कि, अब रूस पर हमला नहीं बल्कि पूरी तरह से उसे खत्म करने की रूस सोच रहा है। जंग के बीच काला सागर में रूसी नौसेना की गतिविधियां तेज होती जेलेंस्की को टेंशन देने वाली हैं। यहां रूसी जहाजों के साथ ही पनडुब्बियों की भी संख्या तेजी से इजाफा किया गया है। ये जहाज और पनडुब्बियां रूसी नौसेना (Russian Submarines In Black Sea) के अड्डे नोवोरोस्सिय्स्क से बाहर आई हैं और अब काला सागर की तरफ बढ़ चुकी हैं। क्रेच पुल के करीब स्थित यूक्रेन के नियंत्रण वाला तट है और मशहूर सेवस्तोपोल बेस के करीब है।

रूस ने काला सागर में दिखाई अपनी ताकत
रूसी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां नोवोरोस्सिय्स्क से 11 जनवरी को रवाना हुई थीं। ये बेड़ा काला सागर में है। इस गतिविधि को काफी असाधारण माना जा रहा है और यह क्षेत्र में जारी ऑपरेशंस की तरफ इशारा करता है। कई सूत्रों की तरफ से भी इस खबर की पुष्टि की गई है। जो बड़ा रवाना हुआ है, उसमें प्रोजेक्‍ट 11711 इवान ग्रेन क्‍लास की लैंडिंग शिप और योत्र मोरगुनोव शामिल है। यह काला सागर में सबसे बड़ा एम्फिबियस जहाज है। इस बेड़े में प्रोजेक्‍ट 636.3 इंप्रूव्‍ड किलो क्‍लास की पनडुब्बियां भी हैं। ये अभी इस समय बेस पर ही मौजूद हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ और वॉरशिप्‍स भी निकल चुकी हैं। बंदरगाह पर सिर्फ कुछ ही युद्धपोत और सपोर्ट जहाज बचे हैं। नोवोरोस्सिय्स्क इस समय लगभग खाली हो चुका है।

या तो ड्रिल या फिर यूक्रेन की तबाही
हाल ही में योत्र मोरगुनोव, रूस से सेवास्‍तोपोल में सप्‍लाई लेकर पहुंच रहा है। जिस क्रेच पुल पर यूक्रेन ने हमला किया था उसे रिपेयर कर रूस ने फिर से प्रयोग में लाना शुरू कर दिया है। रूस की नौसेना ने लैंडिंग शिप्‍स को ट्रांसपोर्ट्स के तौर पर प्रयोग करना शुरू कर दिया है। मगर पनडुब्बियों को काला सागर की तरफ रवाना एक सप्‍लाई मिशन से कहीं ज्‍यादा है। माना जा रहा है कि, या तो रूस कोई ड्रिल कर रहा है या फिर अपने क्रू की तैयारियों को परख रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि, रूस यहां पर ड्रिल करने के बाद काफी तेजी से यूक्रेन की ओर बढ़े और पूरे यूक्रेन में भारी तबाही मचा दे। खैर जब तक ये जंह रूक नहीं जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- रूस की नई स्ट्रेटजी यूक्रेन में मचायेगी तबाही! बदला कमांडर- बेहद खतरना हैं Sergey Surovikin