Hindi News

indianarrative

भारतीय मुस्लिमों के लिए गुड न्यूज! इस बार Hajj Yatra में मिलेंगी नई सुविधाएं

Hajj Yatra 2023

Hajj Yatra 2023: कोविड से पहले जिस तरह हज यात्रा में भीड़ लगती थी उसी की तरह इस बार भी यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि, हज यात्रियों (Hajj Yatra 2023) की संख्या 20 लाख तक पहुंच सकती है। सऊदी अरब इस साल हज सीजन के दौरान 41,300 अल्जीरियाई तीर्थयात्रियों सहित 20 लाख तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही भाकतीय मुस्लिमों के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि, हज यात्रा के दौरान इस बार नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। सऊदी अरब के हज (Hajj Yatra 2023) और उमरा मंत्री डॉ तौफीक बिन फवजान अल-रबिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की है। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, अल-रबिया ने पवित्र स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए देश की विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल पर भी ध्यान केंद्रित किया।

हज यात्रियों को इस बार मिलेंगी ये सुविधाएं
कोरोना के बाद दोबारा शुरू हुई हज यात्रा का स्वरूप काफी बदला हुआ है, इसमें कई नई सुविधाएं शामिल की गई हैं। खलीज टाइम्स के मुताबिक, इसमें Haramain एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है जो मक्का और मदीना को दो घंटे की यात्रा के माध्यम से जोड़ती है। इस महीने की शुरुआत में, सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि तीन साल के प्रतिबंधों के बाद इस साल हज यात्रियों की संख्या पर कोई सीमा लागू नहीं होगी। इस्लमा में हज का बड़ा महत्व है। हज करने को इस्लाम के पांच स्तंभो में से एक माना जाता है जिसे सभी समर्थ मुसलमानों को कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। इस बार सऊदी सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का फायदा भारतीय हज यात्री भी उठा सकेंगे।

महिलाओं को हज करने के लिए पुरूष साथी मेहरम की जरूरत नहीं
इस साल हज यात्रा की शुरुआत जून में होगी। सऊदी सरकार के नए नियमों के अनुसार अब महिलाओं को हज करने के लिए पुरुष साथी ‘मेहरम’ की जरूरत नहीं होगी। 2019 में करीब 25 लाख लोगों ने हज यात्रा में हिस्सा लिया था लेकिन इसके बाद आए कोरोना वायरस ने हज यात्रा को भी प्रभावित किया। कोरोना के चलते हज यात्रियों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई थी। 2022 में करीब 9 लाख ही हज यात्री मक्का और मदीना पहुंचे थे जिसमें 7,80,000 विदेशी भी शामिल थे। अब उमरा वीजा की अवधि को एख महीने से बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया है। जो हर देश के हज यात्री पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें- Mike Pompeo बोले- भारत पर Nuclear Attack अटैक करने वाला था पाकिस्तान, पूरी रात सो नहीं पाया