Hindi News

indianarrative

कमजोर हो रहा US? सऊदी प्रिंस MBS बोले- Biden की दिमागी हालत ठीक नहीं!

Saudi Crown Prince Mohammad Bin Salman Mocks Biden

Saudi Arabia MBS on Joe Biden: अमेरिका और सऊदी अरब के बाद संबंध तनावपूर्ण तो पहले से ही बने हुए हैं। लेकिन, अब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Saudi Arabia MBS on Joe Biden) को लेकर जो बयान दिया है उससे एक बार फिर से दोनों देशों के बीच कड़वाहटा और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसा लगता है कि अब अमेरिका की सुपर पावर वाली छवि धुमिल होती नजर आ रही है। तभी तो सऊदी अरब ओपेक प्लस देशों के साथ मिलकर अमेरिका को बढ़ा झटका देते हुए तेल के निर्यात पर कटौती करने का फैसला किया। अब तो क्राउन प्रिंस ने सीधे तौर पर जो बाइडन (Saudi Arabia MBS on Joe Biden) का मजाक उड़ा है और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया है। यह दावा दोनों देशों के बीच ओपेक प्लस की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद आए तनाव को और बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- Putin-MBS के एक साथ, अमेरिका यूरोप की हालत खराब- सरेंडर करेगा यूक्रेन!

MBS ने उड़ाया बाइडन का मजाक?
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस ने तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने की घोषणा की है जिसके बाद अमेरिका सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों पर ‘पुनर्विचार’ कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक सऊदी सरकार के अंदर कई लोगों ने कहा कि क्राउन प्रिंस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की। वह बाइडन से नाखुश लग रहे थे और उनकी गलतियों का मजाक उड़ा रहे थे। वहीं प्रिंस फैसल ने इस बात से इनकार किया कि क्राउन प्रिंस ने निजी रूप से बाइडन का मजाक उड़ाया या पूर्व राष्ट्रपति की तारीफ की। फैसल ने कहा कि अज्ञात स्रोतों की ओर से लगाए गए ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।

बाइडन से कई बार हो चुकी है चूक
उन्होंने कहा कि, देश के नेताओं ने हमेशा अमेरिकी राष्ट्रपतियों का सम्मान किया है। सऊदी अरब पारस्परिक सम्मान के आधार पर संबंधों को महत्व देता है। रिपोर्ट में ये स्पष्ट नहीं है कि बाइडन की किन गलतियों का एमबीएस ने मजाक उड़ाया। वैसे देखा जाए तो, राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन अपने भाषण के दौरान कई बार चूक गए हैं जिसके चलते उनकी आलोचना भी हुई है। हाल ही में बाइडन की आलोचना हुई थी जब सितंबर में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए एक मृत महिला सांसद को धन्यवाद दे दिया था।

यह भी पढ़ें- Putin के झटके को सह नहीं पायेगा यूरोप! सऊदी प्रिंस की US को धमकी, बोले- हमें डराना मत

सऊदी अरब में नहीं रूकने चाहते थे बाइडन
खबरों की मानो तो, सऊदी सरकार के अंदरूनी लोगों का कहना है कि, जेद्दा में जब बाइडन और क्राउन प्रिंस की मुलाकात हुई तो ऐसा लग रहा था जैसे बाइडन वहां रुकना नहीं चाहते। वह नीतिगत चर्चाओं में भी दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। अमेरिका और सऊदी अरब ने अक्सर ‘सुविधा के संबंध’ बनाने के लिए हाथ मिलाए हैं। चाहें वह आतंकवाद का मुकाबला करना हो या सैकड़ों अरबों डॉलर के सऊदी तेल और अमेरिकी हथियार प्रणालियों का व्यापार हो। अमेरिका ने सऊदी अरब पर तेल उत्पादन में कटौती करके रूस की मदद करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अमेरिका का कहना है कि, सऊदी तेल में कटौती कर रूस का साथ दे रहा है। ओपेक देशों में रूस भी शामिल है और यूक्रेन जंग के चलते रूसी तेल और गैस पर फर्क पड़ा है। ऐसे में यूरोप का आरोप है कि रूस ये चाल चल कर पश्चिम को रूसी गैस पर निर्भर करना चाहता है।