Hindi News

indianarrative

मोदी सरकार ने बजट में अफगान के लिए खोला खजाना, ऐलान सुन गदगद हुआ तालिबान

बजट में अफगानिस्तान को मदद देने की घोषणा हुई

Taliban On India: बीते दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। खास बात भारत के इस बेहतरीन बजट की तारीफ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाद अब तालिबान और भूटान ने भी की है। भारत सरकार ने 1 फरवरी को साल 2023 का बजट पेश कर दिया। जिसमें अफगानिस्तान के लिए इस राशि की घोषणा की गई थी। इस दौरान अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने भारत सरकार के फैसले की सराहना की है जिसमें देश को 200 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया है। यह राशि अफगानिस्तान के विकास पर खर्च की जाएगी। तालिबान ने भारतीय मीडिया के जवाब में फैसले के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।

तालिबान ने जमकर की भारत की तारीफ

प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बताया तालिबान भारत द्वारा घोषित सहायता की खूब सराहना करता है। इस घोषणा से दोनों देशों के संबंध आगे बढ़ सकेंगे। इसी के साथ दोनों देशों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा। भारत ने लगातार दूसरे साल अफगानिस्तान को सहायता देने का ऐलान किया है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद कई लोगों को शक था कि रिश्ते कैसे होंगे। हालांकि, भारत ने अभी तक तालिबान शासन को मान्यता नहीं दी है। अगस्त 2021 में, तालिबान ने अफगानिस्तान पर फिर से शासन किया।

ये भी पढ़े: India को फॉलो कर रहा Taliban! यहां के फैसलों को अपने यहां भी कर रहा लागू- देखें क्यों?

भूटान के लिए की इतनी करोड़ रुपये की मदद

भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंध काफी ऐतिहासिक हैं। कई बार भारत से देश को गेहूं, वैक्सीन और मानवीय सहायता भेजी जा चुकी है। भारत ने अफगानिस्तान के अलावा भूटान को भी 2400 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह विदेश मंत्रालय के विकास कोष का कुल 41.04 प्रतिशत है। विदेश मंत्रालय की तरफ से इस साल बजट में 18,050 करोड़ रुपये की सहायता राशि तय की गई है। यह पिछले साल के मुकाबले 4.64 फीसदी ज्यादा है।