Hindi News

indianarrative

यह देश खरीदेगा रुसी SU-75 चेकमेट! बना पहला खरीदार, जाने कौन खरीद रहा ?

रूस  (Russia) के पास वैसे तो शक्तिशाली हथियारों का भंडार हैं। लेकिन , कुछ ऐसे हथियार जिन्हे खरीदने के लिए दुनिया में होड़ मची रहती है। अब हाल ही में खबर आ रही है की रुस को अपना SU -75  चेकमेट का पहला खरीदार मिल गया है। जी हाँ, जल्द ही संभावित खरीदार के साथ आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर भी हो सकता है। चेकमेट लड़ाकू विमान को खरीदने वाले देश का नाम नाइजीरिया बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो रूस और ना ही नाइजीरिया ने इस डील से संबंधित आधिकारिक जानकारी दी है। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि भारत इस विमान को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकता है।

भारत लंबे समय से पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान को पाने की कोशिश कर रहा है। वर्तमान में सिर्फ तीन देशों के पास स्टील्थ विमान की तकनीक है, जिसमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। अमेरिका के पास एफ-35 और एफ-22 दो स्टील्थ लड़ाकू विमान हैं। जिनमें से सिर्फ एक ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं, चीन के पास जे-20 स्टील्थ लड़ाकू विमान है।

भारत को बेचना चाहता था रूस

Su-75 चेकमेट पांचवीं पीढ़ी का सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जिसे वर्तमान में यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (रोस्टेक का हिस्सा) की सहायक कंपनी सुखोई विकसित कर रही है। इस लड़ाकू विमान को पहली बार जुलाई 2021 में MAKS-2021 एयरोस्पेस प्रदर्शनी आधिकारिक तौर पर दिखाया गया था। तब रूस ने दुनियाभर के मित्र देशों को इस लड़ाकू विमान को खरीदने का ऑफर दिया था। 2021 में रूस ने एक एडवरटाइजमेंट वीडियो जारी करके चेकमेट के मार्केटिंग की कोशिश की थी। इसमें अर्जेंटीना, भारत, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम जैसे देशों के पायलटों को दिखाया गया था।

रूस का पहला खरीदार बना यह देश

रूस (Russia) की इस रणनीति ने दुनिया को बताया कि उसके लिए चेकमेट के खरीदार के रूप में कौन-कौन से देश हैं। अब ऐसा प्रतीत होता है कि मॉस्को इस लड़ाकू विमान के संभावित ग्राहक के रूप में नाइजीरिया को शामिल करने के लिए उत्सुक है। रूस-अफ्रीका फोरम के दौरान रूस की सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए फेडरल सर्विसेज (एफएसएमटीसी) के डायरेक्टर दिमित्री शुगाएव ने राज्य के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया कि नाइजीरिया ने पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक चेकमेट विमान को हासिल करने का अपना इरादा दिखाया है।

यह भी पढ़ें: अरे ये क्या, Russia के राष्ट्रपति Putin की गर्लफ्रेंड अलीना सिक्योरिटी गार्ड से लड़ा रही हैं इश्क!