Hindi News

indianarrative

सिर्फ 3 मिनट में Britain और 10 सेकंड में Finland को राख के ढेर में बदल सकता है रूस! पुतिन इरादे बेहद खतरनाक

सिर्फ तीन मिनट में Britain और 10 सेकंड में Finland को उड़ा सकता है रूस

रूस एक महाशक्तिशाली देश है और इसमें कोई शक नहीं है कि अकेले किसी भी देश में रूस से लड़ने की ताकत नहीं है। यूक्रेन जंग को लेकर लोग भली-भांती जानते हैं कि ये जंग मिनटों की नई सेकेंड्स की है लेकिन, यहां आम जनता के चलते ये युद्ध इतना लंबा खींचते चला जा रहा है। रूस के पॉवर के बारे में अंदाजा इसी से लगा ले कि, वो चाहे तो सिर्फ तीन मिनट में ब्रिटेन को खत्म कर सकता है और सिर्फ 10 सेकंड्स में पूरे फिनलैंड को उड़ा सकता है। रूस ने परमाणु हथियारों की अब धमकी देनी शुरू कर दी है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी और ड्यूमा रक्षा समिति के उपाध्यक्ष अलेक्सी जुरावलेव ने ब्रिटेन पर परमाणु हथियार दागने की धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि इस काम में रूसी सरमत मिसाइल को ब्रिटेन को उड़ाने में सिर्फ तीन मिनट और फिनलैंड को उड़ाने में महज 10 सेकंड लगेंगे। फिनलैंड के राष्ट्रपति शाउली निनिस्टो ने शनिवार को नाटो में शामिल होने की योजना का खुलासा पुतिन को फोन पर बताया। इसके बाद रूस ने ब्रिटेन और फिनलैंड को यह धमकी दी

फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के फैसले से गुस्साए रूस ने शनिवार की सुबह से इस देश की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इस देश को बिजली का दस फीसदी हिस्सा रूस से मिलता है। निनिस्टो ने कहा, उन्होंने 2012 में ही अपनी पहली बैठक में राष्ट्रपति पुतिन को अपनी मंशा जाहिर की थी। जुरावलेव से जब पूछा गाय कि, क्या रूस  फिनलैंड के साथ अपनी सीमा पर एटमी हथियारों को स्थापित करेगा। तो उन्होंने कहा कि, नहीं। हम साइबेरिया से सरमत मिसाइल छोड़ सकते हैं और ब्रिटेन तक भी इसकी पहुंच है। हम कैलिनग्राद से भी हमला कर सकते हैं।