Hindi News

indianarrative

इन दो देशों के बीच कभी भी हो सकता है युद्ध- अमेरिका से कहा दूर रहे वरना और भीषण होगी जंग!

इन दो देशों के बीच कभी भी हो सकता है युद्ध

इस वक्त दुनिया के कई देशों के बीच हालात ठीक नहीं नजर आ रहा हैं। आलम युद्ध तक की आ गई है, एक तो चीन और ताइवान ही हैं। अफगानिस्तान पर पहले ही तालिबान कब्जा कर लिया है और अब रूस और युक्रेन आमने सामने हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा पर तनाव जारी है और दोनों मुल्कों ने बड़ी संख्या में बार्डर पर सेनाएं तैनात कर रखी है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा है कि, उनका देस नाटो से इस बात की गारंटी मांगेगा कि वह पूर्व की तरफ ना बढ़े। उन्होंने कहा कि, मॉस्को पश्चिमी देशों से कहेगा कि वह और अधिक विस्तार एवं रूस की सीमाओं के पास उसे हथियार तैनात करने से रोकने की कोशिश भी ना करें। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया जब यूक्रेन पर आक्रमण करने की मॉस्को की कथित योजना को लेकर यूक्रेन और पश्चिमी देशों की चिंताओं के बीच आया है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में रो रहा तालिबान- अमेरिका से कहा जब्त पैसे वापस कर दो

रूसी राजनयिकों ने देश के पूर्व में अलगाववादी टकराव वाले क्षेत्र के पास यूक्रेन के सैन्य तैनाती के बारे में चिंता जताई है। पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में जोर देते हुए कहा कि रूस अपनी सुरक्षा की ठोस, विश्वसनीय और टिकाऊ गारंटी मांगेगा। उन्होंने कहा कि, अमेरिका और इसके सहयोगी देशों के साथ एक वार्ता में हम विशेष समझौते करने पर जोर देंगे, जो पूर्व की ओर नाटो को और अधिक बढ़ने से और रूसी क्षेत्र के पास गथियार प्रणाली की तैनाती रोकने के संबंध में होगा।

यह भी पढ़ें- जंग की तैयारी कर रहा ड्रैगन- अपनी आर्मी को बना रहा आधुनिक

इसके आगे उन्होंने कहा कि,  रूस पश्चिमी देशों को इस मुद्दे पर विस्तृत वार्ता के लिए आमंत्रित कर रहा है और मॉस्को को अपनी सुरक्षा की कानूनी गारंटी की जरूरत होगी। इस बात का भी जिक्र किया कि इस तरह के समझौते में सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। बता दें कि, एक दिन पहले ही पुतिन ने नाटो को यूक्रेन में अपने सैनिक और हथियार तैनात करने के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह एक कड़ी प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा।