Hindi News

indianarrative

Zelensky का तो पोल दोस्त US ने ही खोल दिया! अब शांत नहीं बैठेंगे Putin

Ukraine plotted Alexander Dugin Daughter Death says US

Ukraine plotted Alexander Dugin Daughter Death: रूस को तोड़ने के लिए यूक्रेन के साथ पश्चिमी देश मिलकर अपना पूरा जोर लगा दिया हैं। लेकिन, इसके बाद भी एक अकेले रूस को इतने सारे देश मिलकर तोड़ नहीं पा रहे हैं। रूस को कमजोर करने के लिए कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, दुनिया को डराया-धमकाया जा रहा है कि रूस के साथ रिश्ता न रखा जाए, यूक्रेन को पश्चिमी देश जमकर हथियार सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी रूस को तोड़ना इनके बस की नहीं। इसी जंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के आध्यात्मिक गुरू कहे जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन (Ukraine plotted Alexander Dugin Daughter Death) पर हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें उनकी बेटी दारिया रूसी की मौत हो गई थी। उनकी कार में बम रखा गया था जिसमें धमाका के बाद उनकी मौत हो गई। बाद में पता चलता कि ये कार तो उनके पिता की थी यानी हमला अलेक्जेंडर दुगिन (Ukraine plotted Alexander Dugin Daughter Death) पर होना था लेकिन, उनकी बेटी मारी गई। अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि, इस घटिया अंजाम को देने में जेलेंस्की का हाथ था। उन्होंने ही इसकी पूरी साजिश रची थी। सबसे बड़ी बात यह कि ये खुलासा करने वाला कोई और नहीं बल्कि, खुद यूक्रेन का संरक्षक बना बैठा अमेरिका ने किया है।

यह भी पढ़ें- रूस ने दाग दी परमाणु मिसाइल? Ukriane में भगदड़, बौखला उठे Joe Biden!

यूक्रेन ने ही रची थी दुगिन को मारने की साजिश

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि, यूक्रेनी सरकार के एक धड़े ने अगस्त में मॉस्को के पास एक कार बम हमला करवाया था। जिसमें अलेक्जेंडर दुगिन और रूसी पत्रकार दारिया दुगिन की मौत हो गई थी। अलेक्जेंडर दुगिन को पुतिन का दिमाग भी कहा जाता है और माना जाता है कि उन्होंने ही यूक्रेन युद्ध की रूपरेखा तैयार की थी। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हत्या में यूक्रेन की कथित भूमिका की जानकारी पिछले हफ्ते अमेरिकी सरकार के साथ शेयर की गई थी। इससे पहले रूस ने भी यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों पर दारिया दुगिन की हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, अल जजीरा की खबर के मुताबिक, खुफिया जानकारी साझा करने वाले अमेरिकी अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया कि यूक्रेनी सरकार के किन तत्वों ने इस हमले को अंजाम दिया था अथवा क्या यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसका आदेश दिया था। 29 साल की दारिया दुगिन एक सरकारी रूसी टीवी चैनल में पत्रकार थीं। अगस्त में एक कार बम धमाके में उनकी मौत हो गई थी। रूस ने यूक्रेन पर इस हमले का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- रूस का अगला कदम महाविनाशक! नहीं माने Zelensky तो तबाह हो जाएगा Ukraine

जेलेंस्की के झूठ का पर्दाफाश

खैर कुल मिलाकर जेलेंस्की ने इस हमले पर लगे आरोपों को साफ इनकार कर दिया था। लेकिन, अब तो उनके दोस्त ने ही उनकी पोल खोल दी है। ऐसे में जेलेंस्की का बचना मुश्किल है। दुनिया के सामने मासूम बने घुम रह जेलेंस्की को पश्चिमी देश हिरो बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दुनिया के सामने एक तरफा खबरें परोसी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, रूस ये जंग हार रहा है। पुतिन टूट गए हैं। रूस को भारी नुकसान हुआ है। असल में देखा जाए तो युद्ध में तो दोनों ओर को नुकसान होता ही है। लेकिन, इस जंग का असर सबसे ज्यादा पश्चिमी देशों पर पड़ा है। हाल यह है कि, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। गैस, तेल से लेकर हर एक चीजों के दामों में भारी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में रूस नहीं बल्कि यूक्रेन टूटा है।