Hindi News

indianarrative

इतने हजार भारतीयों को बंधक बना कर यूक्रेन करना चाहता है PM Modi से सौदा! राष्ट्रपति Putin बोलें- एक-एक का बदला हम लेंगे

यूक्रेन ने 3 हजार भारतीय नागरिकों को बनाया बंधक

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज आठवां दिन है और रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा जमाते जा रही है। बदले में यूक्रेनी सेना भी अपनी पूरी ताकत के साथ जंग लड़ रहे हैं लेकिन, इस वक्त रूसी सेना इनपर भारी पड़ी हुई है। इस बीच भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसके लिए ऑपेशन गंगा की शुरुआत की गई है और भारत के चार शिर्श नेताओं को यूक्रेन से लगती सीमा पर भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए लगाया गया है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि यूक्रेनी सैनिकों ने भारतीय छात्रों को बंधक बना कर रखा हुआ था जिसे रूसी सैनिकों ने छुड़वा लिया है।

दुनिया के सामने जो यूक्रेन इतना भोला बना बैठा है असल में वो ऐसा है नहीं। दुनिया इस वक्त सिर्फ एकतरफा न्यूज दिखा रही है। यह पश्चिमी देशों का प्रोपेगैंडा है कि यूक्रेन को बेचारा बनाना और रूस को अक्रमणी करार देना। लेकिन, असल में यूक्रेन कि हकिकत जाननी है तो लोगों को डोनबास के लोगों को 2014से जो हालत कर रखी है वो देखना चाहिए। जिस यूक्रेन को पश्चिमी देश बचाने पर लगे हुए हैं 2014से वही यूक्रेन लगातार डोनबास में मासूमों की जान ले रहा था। यह खबर किसी मीडिया ने नहीं दिखाई कि 2014से लगातार यूक्रेन किस तरह डोनबास के लोगों का जिना हराम कर रखा था, किस तरह से रूस के नाक में दम कर रखा था।

ये वही यूक्रेन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री कृष्ण बताते हुए इस महायुद्ध को रुकवाने की बात की थी और अब भारतीय नागरिकों को ही बंधक बना रहा है। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग के बीच एक भारतीय नागरिक की पहले ही जान जा चुकी थी अब एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है जिसे कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत के बीच वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि, हम कम से कम नुकसान में अधिक से अधिक भारतीयों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच अब तक दो भारतीय छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

यूक्रेन का असली चेहरा

इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन का असली चेहरा लाते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।