Hindi News

indianarrative

माइकोलीव में रूस ने की बमों की बरसात, Zelensky ने कहा- अब तक का सबसे गहरा दर्द दे गए Putin

माइकोलीव में रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेनी बिजनेस टायकून का हुआ मौत

रूस के आगे यूक्रेन बुरी तरह घुटने टेक चुका है लेकिन, इसके बाद भी वो अपनी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। रूस इस वक्त यूक्रेन के कई शहरों पर हमले तेज कर दिया है। जिसके चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के लगभग हर शहरों में तबाही मची हुई है। लेकिन, जेलेंस्की पश्चिमी देशों की मदद के चलते और भी ज्यादा बर्बादी देखना चाहते हैं। पश्चिमी देशों को रूस को तोड़ने का सबसे बड़ा बहाना यूक्रेन है। अब रूस ने यूक्रेन के माइकोलीव शहर में जमकर बम बरसाना शुरू कर दिया है।
 
रूस ने रविवार सुबह यूक्रेन के दक्षिण में तटीय शहर माइकोलीव को बमों से पाट दिया। रूस ने यूक्रेन को माइकोलीव में गहरा चोट दिया है। क्योंकि, हमले में यूक्रेन के बड़े बिजनेस टायकून में शुमार ओलेक्सी वडातुर्स्की की मौत हो गई है। ये यूक्रेन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। माइकोलीव के मेयर ओलक्जेंडर सेन्केविच ने बताया की बीते पांच माह में यह सबसे बड़ा हमला था। एक साथ कम से कम 50 रॉकेटों के हमले में शहर का औद्योगिक व रिहायशी इलाका तबाह हो गया है।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने ओलेक्सी की मौत को एक बड़ी क्षति बताया। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने कहा कि मिसाइल सीधे बिजनेसमैन के बेडरूम में आकर गिरी। उन्होंने आगे कहा कि अपने करियर के 50 से अधिक वर्षों में ओलेक्सी ने विकास और यूक्रेन के कृषि और जहाज निर्माण उद्योगों के विकास में एक अमूल्य योगदान दिया है।
 
बता दें कि, नेवी डे के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए 'नेवल डॉक्ट्रिन' पर हस्ताक्षर किए और इसी डॉक्ट्रिन में अमेरिका को रूस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश किया गया है। पुतिन ने आर्कटिक और काला सागर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए रूस की वैश्विस समुद्री महत्वाकांक्षाओं को भी सार्वजनिक किया। सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के नौसेना दिवस पर बोलते हुए पुतिन ने, रूस को एक महान समुद्री शक्ति बनाने और रूसी राज्य की वैश्विक स्थिति को बढ़ाने के लिए पीटर द ग्रेट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, एडमिरल गोर्शकोव युद्धपोत को जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की डिलीवरी चंद महीनों के भीतर शुरू हो जाएगी। उनकी तैनाती का स्थान रूसी हितों पर निर्भर करेगा।