Hindi News

indianarrative

Video शेयर कर फफक-फफक के रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की, बोले- हमें पूरी तरह बर्बाद कर दिया, अब क्या करें…

Video शेयर कर फफक-फफक के रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस पर यूक्रेन को हमला किए आज 53 दिन हो गए हैं और इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो युद्ध के बारे में बात करते हुए बीच में ही टूट पड़े और रोने लगे।

रूस ने अब राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने यूक्रेनी भाषा में लिखा है, हम मजबूत हैं! हम काम कर रहे हैं, प्यार करते हैं, हम ही जीतेंगे! वीडियो में जेलेंस्की ये सब कहने के बाद अपने हाथ में पकड़े कुछ कागज दिखाते हैं। इसके बाद वो एक बार फिर कैमरा अपनी तरफ करते हैं। इसके बाद वह टेबल पर रखी अपने परिवार की तस्वीर की तरफ कैमरा करते हैं। आखिर में जेलेंस्की यूक्रेन का झंडा दिखाने के बाद मुट्ठी दिखाते हुए सबसे मजबूत बने रहने की अपील करते हैं और मुस्कुराते हुए वीडियो को बंद कर देते हैं।

बता दें रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर पहला हमला किया था, जिसके बाद से इन दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। पश्चिमी देशों की पूरी ताकत भी पुतिन को यूक्रेन पर हमला करने से नहीं रोक सकी। इस वक्त रूस की मिसाइलें जमकर यूक्रेन पर बरस रही हैं और रूसी सैनिक एक बार फिर से राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिया है। जेलेंस्की लगातार नाटो और अमेरिका से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए कह रहा है और साथ ही मदद भी मांग रहे हैं। जिसके बाद पश्चिमी देशों ने भारी संख्या में यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद की है। जिसके बाद पुतिन और भी ज्यादा भड़क गए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि, यूक्रेन की अगर किसी ने मदद की तो इसका भयानक अंजाम भुगता होगा। ऐसा लगता है कि, नाटो और अमेरिका की मदद यूक्रेन को पूरी तरह से ले डूबेगा। क्योंकि, अब रूसी सेना नए सिरे से कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं।