Hindi News

indianarrative

America के चक्कर में अब पूरी दुनिया देखेगी तबाही! रूसी जनरलों को मारने में Zelensky की मदद कर रहा US

रूसी जनरलों को मारने में Zelensky की मदद कर रहा US खुफिया विभाग

यूक्रेन को लेकर जो नए खुलासे हुए हैं उससे रूस का सैन्य अभियान और भी तेज हो सकता है। साथ ही अमेरिका और रूस आमने-सामने आ सकते हैं। जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक, अमेरिका का खुफिया विभाग यूक्रेन की रूसी जनरलों को मारने में मदद कर रहा है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर अमेरिका को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। क्योंकि, अमेरिका लगातार इस जंग को भड़काने के काम कर रहे हैं। लेकिन, यह बात जेलेंस्की को समझ नहीं आ रहा। अमेरिका यहां अपना फायदा देख रहा है। वो रूस को पूरी तरह से तोड़ना चाहता है ताकि उसकी शक्ति उसके सामने कम हो जाए। लेकिन, पश्चिमी देशों के आगे पुतिन अकेले डट कर खड़े हैं और लड़ रहे हैं।

वहीं, वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों का कहन है कि, यूएस ने यूक्रेन को रूसी सैन्य इकाइयों के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान की है जिसके आधार पर यूक्रेनियन सेना को युद्ध के दौरान कई रूसी जनरलों को निशाना बनाने में कामयाबी हासिल हुई। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने युद्ध के मोर्चे पर लगभग 12 रूसी जनरलों को मार गिराया है। यह एक ऐसी संख्या है जिसने सैन्य विश्लेषकों को भी चकित कर दिया है। अमेरिकी अखबार द न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सेना के जनरलों को निशाना बनाने की सहायता यूक्रेन को रियल टाइम बैटलफील्ड इंटेलिजेंस प्रदान करने के लिए बाइडेन प्रशासन द्वारा एक गुप्त प्रयास का हिस्सा है।

अधिकारियों ने कहा कि, उस खुफिया जानकारी में अनुमानित रूसी सेना की गतिविधियां भी शामिल हैं, जो पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में लड़ाई के लिए मास्को की गुप्त युद्ध योजना के हालिया अमेरिकी आकलन से प्राप्त हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि यू.एस. सहायता के परिणामस्वरूप कितने जनरल मारे गए थे। अमेरिका ने रूसी सेना के मोबाइल मुख्यालय के बारे में लोकेशन और अन्य डिटेल प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो अक्सर स्थानांतरित होते रहते हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने उस भौगोलिक जानकारी को अपनी खुफिया जानकारी के साथ जोड़ दिया है। इसी के आधार पर वह बातचीत को इंटरसेप्टेड करते हैं और वरिष्ठ रूसी अधिकारियों की उपस्थिति के बारे में जानते हैं। 

अमेरिका इसके साथ ही भारी हथियार और अरबों डॉलर देकर यूक्रेन की पूरी तरह से मदद कर रहा है। अब खुफिया जानकारी भी दे रहा है। ऐसे में यह जंग और भी ज्यादा भीषण हो सकती है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस बात से इनकार कर दिया है कि, उसने युद्ध के मैदान में रूसी जनरलों के ठिकानों पर खुफिया जानकारी प्रदान की ताकि यूक्रेन की सेना उन्हें मार सके।