Hindi News

indianarrative

जंग रुकवाने के लिए 25 मार्च को इस देश जा रहे हैं Joe Biden, Putin ने कहा एक मिसाइल को…

25 मार्च को पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

जंग से पहले अमेरिका और पश्चिमी देश लगातार यह कह रहे थे कि वो किसी भी हालत में रूस को हमला नहीं करने देंगे। चाहे बल का ही क्यों न प्रयोग करना पड़े। लेकिन, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला बोल दिया और पूरी दुनिया देखती रह गई। पश्चिमी देश लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह यह जंग रुक जाए। इसके लिए आर्थिक रूप से रूस को कमजोर करने के लिए कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं लेकिन, इसके बाद भी रूस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 25 मार्च को पोलैंड जा रहे हैं। जहां पर वो पुतिन को रोकने के लिए रणनीति बनाएंगे।

रूस को रोकने के लिए अमेरिका बड़ा दांव खेलने जा रहा है। अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूरोपीय देशों से बात करके रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है। प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार रात एक बयान में कहा कि बाइडन वहां के नेताओं से मिलने के लिए पहले ब्रसेल्स और फिर पोलैंड जाएंगे। दरअसल, यूक्रेन संकट के समय पोलैंड सबसे बड़े शरणार्थी देश के रूप में उभरकर सामने आया है और रूस के खिलाफ उसने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

व्हाइट हाइस ने कहा है कि, जो बाइडने की यूक्रेन यात्रा की कोई योजना नहीं है। लेकिन, बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि वो यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्म समर्थन प्रदान करेंगे। हालांकि, वह रूस से सीधे टकराना नहीं चाहते हैं। बताते चलें कि, आज यूक्रेन पर हमला हुए 26 दिन हो गया और इस वक्त रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते हुए आगे बढ़ रही है। हथियार डालने के बजाय जेलेंस्की का कहना है कि वो अंत तक लड़ेंगे।