Hindi News

indianarrative

Putin Sabotaged Biden‘s Bike! बाइडन के ब्रेन पर पुतिन का हौव्वा, हीरो से बने जीरो, बाइक से गिरे धड़ाम- देखें वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden का हुआ 'एक्सीडेंट'

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि, उनका एक्सिडेंट हो गया है और उनको चोटें भी आई हैं। ये खबर इस वक्त पूरी दुनिया में तेजी से फैल गई है और लोग उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनके हालचाल से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है और इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे वो सड़क पर गिर जाते हैं।

दरअसल, बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आयी है और यह उनके चाहने वालों के लिए बड़ी राहत की खहर है। घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की। उसके तुरंत बाद बाइडन ने पत्रकारों से कहा, मैं ठीक हूं। उन्होंने कहा, बस मेरा पैर फंस गया था।

यह भी पढ़ें- Joe Biden का बड़ा बयान, बोले- फिर आना चाहता हूं भारत, पूरी दुनिया में सिर्फ PM Modi ही हैं जो…

राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए रूकने की कोशिश किए। बाइजन जैसे ही साइकिल से उतरने का प्रयास करते हैं वैसे ही वो नीचे गिर पड़ते हैं। दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए वो तुरंत खड़े भी हो जाते हैं। ये देखते ही तुरंत सीक्रेट सर्विस ने उनकी मदद करते हुए वहां से लोगों को हटा दिया। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया है कि, राष्ट्रपति के शरीर पर गिरने से कोई खरोच नहीं आई। वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें किसी तरह के चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं पड़ी। अगले कुछ दिन राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं।