Hindi News

indianarrative

Putin की “हत्या कर दें” वाले बयान पर एक्शन में आया रूस तो भागने लगा America! कहा- इनसे तो हमारा कोई…

Putin की हत्या कर दें वाले बयान पर बुरे फंसे अमेरिकी सांसद

रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला बोला है तब से दुनियाभर के देशों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अमेरिका और नाटो की तमाम धमकियों के बाद भी रूस अपने फैसले पर डटा रहा। इस हमले को लेकर कई देश खिलाफ हैं तो कई देश रूस का साथ दे रहे हैं। पश्चिमी देशों में कितना गुस्सा है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हाल ही में एक अमेरिका सांसद ने पुतिन की हत्या कर देने की बात कही थी। अब वो अपने इसी बयान के चलते फंस गए हैं और खुद उनकी सरकार ने उनके दूरी बना ली है।

दुनिया को इस वक्त पता है कि रूस मानने वाला नहीं है। खासकर पश्चिमी देशों को अंदाजा हो गया है कि अब पुतिन रूकने वाले नहीं हैं और ना ही डरने वाले। ऐसे में ये देश असहाय पड़े हुए हैं। हमले के ही दौरान अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना से सांसद लिंडसे ग्राहम ने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस के लोगों से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने का आह्वान किया था जिसके बाद वो चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा, यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है।

ग्राहम ने गुरुवार की शाम को ट्वीट किया था, इसे जो लोग रोक सकते हैं वह है रूस की जनता। उन्होंने कहा था, इसे समाप्त करने का बस एक ही तरीका है कि रूस में कोई व्यक्ति उनकी (पुतिन) हत्या कर दें। आप अपने देश और पूरे विश्व के लिए महान सेवा करेंगे। ग्राहम को अपने इस बयान के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, टेक्सास से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूज ने इसे बेहद बुरी सोच बताया है। जॉर्जिया से सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि ग्राहम का बयान गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक है। इसके साथ ही साकी ने कहा कि, यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है और निश्चित रूप से इस प्रशासन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से आपने ऐसा कोई बयान नहीं सुना होगा।