Hindi News

indianarrative

Ukraine के बाद अमेरिका के खिलाफ एक्शन में Putin, बोले- अब कभी नहीं आ सकोगे रूस- देखें ऐसा क्या किया

Ukraine के बाद अमेरिका के खिलाफ एक्शन में Putin

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग इनके बीच नहीं है। बल्कि, पश्चिमी देशों और पुतिन के बीच ये जंग है। क्योंकि, पश्चिमी देश यूक्रेन को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। हथियार, तोप, टैंक, फाइटर जेट्स, मिसाइल के साथ ही आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। पश्चिमी देशों ने धमकी दे रखी है कि जो भी देश रूस से व्यापार, संबंध या उसकी मदद करेगा उसे अंजाम भुगतना होगा। लेकिन, यही पश्चिमी देश यूक्रेन को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी यूक्रेन और पश्चिमी देश ये जंग हार रहे हैं। उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी कई बार कह चुके हैं कि जो भी यूक्रेन की मदद करेगे वो उसे इसमें लिप्त मानेंगे और उसे भी इसका अंजाब भुगतना होगा। अब इन देशों को लेकर रूस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

रूस पर लगाम लगाने के लिए तमाम बड़े देशों ने कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए लेकिन रूस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अब रूस ने इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देने की ठानी है। जिसके लिए रूस कई देशों पर प्रतिबंध लगाना शुरु कर दिया है। रूस ने शनिवार को 963 प्रमुख अमेरिकियों की एक सूची जारी की है इस सूची में जिनका नाम है वह लोग रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन आदि शामिल हैं। अमेरिका ने युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हुए रूस के कुछ प्रभावी लोगों पर प्रतिबंध लगाए थें, इसके जबाव में रूस ने भी अमेरिका के प्रभावी लोगों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही इसमें अमेरिकी का कई अधिकारी, सांसद और अन्य नामी हस्तियां भी शामिल हैं। इसपर रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, ये प्रतिबंध लगाना आवश्यक है और इसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक 'विश्व व्यवस्था' लागू करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा कि मास्को ईमानदार बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहता है। अमेरिका के लोगों और अधिकारियों को रूसोफोबिया हो गया है।