Hindi News

indianarrative

गैर मर्द के साथ Sex करते हुए पति ने पकड़ा रंगे हाथ, सरेआम दी खौफनाक सजा, मारे 150 कोड़े

courtesy google

मुस्लिम देश इंडोनेशिया में एक शादीशुदा महिला को गैर-मर्द के साथ संबंध बनाने की खौफनाक सजा दी गई। महिला पर पब्लिक के सामने इतने चाबुक बरसाए गए कि वो बेहोश हो गई। महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन सजा पूरी होने तक उसपर कोड़े बरसाए गए। हैरान करने वाली बात ये हैं कि यह सब कुछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। जानकारी के मुताबिक, मामला इंडोनेशिया के आचेह शहर का है।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: न कोई इंटरव्यू, न कोई एग्जाम… 10वीं पास वालों की होगी सीधे भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी, जल्द करें यहां अप्लाई

बताया जा रहा हैं कि महिला के पति ने उसे किसी गैर मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ लि था और महिला पर शरिया कानून के तहत प्रीमैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया। इसके बाद उसे सजा का ऐलान किया गया। सजा से पहले महिला को सफेद रंग की इस्लामिक ड्रेस पहनाई गई। इसके बाद उसे जमीन पर बैठने के लिए कहा गया और फिर दूसरी महिला ने उस पर एक के बाद एक 17 चाबुक बरसाए। इस दौरान, महिला दर्द से चीखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया।

यह भी पढ़ें- टीका नहीं तो सैलरी नहीं! वैक्सीन न लगवाने पर ये सरकारी विभाग ने नहीं दे रहा कर्मचारियों को तनख्वाह

दर्द के कारण महिला कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गई थी। महिला को होश में लाकर फिर से उसपर कोड़े बरसाए गए। आपको बता दें कि इंडोनेशनिया के आचेह में शरिया कानून लागू है। इस कानून में गैर मर्द से संबंध बनाने और समलैंगिकता के लिए क्रूर सजा का प्रावधान है। समलैंगिकता के दोषी पाए जाने पर सार्वजनिक रूप से 150 कोड़े मारे जाते हैं। कई बार लोग सजा पूरी होने से पहले ही अस्पताल पहुंच जाते हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में स्थानीय सरकार ने कहा था कि वो सार्वजनिक तौर पर सजा की प्रथा को खत्म कर देगी, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है।