Hindi News

indianarrative

दोनों विश्वयुद्ध देख,कोविड को दी मात,अब दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला का निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ल्यूसिल रैंडन का निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग और फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन (Lucile Randon) ने आज इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। नन ल्यूसिल रैंडन ने 118 वर्ष की उम्र में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। बुजुर्ग महिला का जन्म 11 फरवरी, 1904 को दक्षिणी फ्रांस में हुआ था। रैंडन कोरोना से संक्रमित हो गई थी लेकिन वह इससे बच गई थीं। बताया जा रहा है कि रैंडन का उनके टोउलोन स्थित नर्सिंग होम में सोते समय निधन हो गया। अभी कुछ महीने पहले ही रैंडन ने सबसे बुजुर्ग इंसान का विश्‍व रेकॉर्ड तोड़ दिया था।

गिनीज वर्ल्‍ड रेकॉर्ड ने आधिकारिक रूप से अप्रैल 2022 में माना था कि जापानी महिला काने टनाका की मौत के बाद रैंडन की दावेदारी को स्‍वीकार किया था। उस समय सिस्‍टर एंद्रे के नाम से मशहूर रैंडन ने कहा था कि वह चाहती हैं कि एक अन्‍य फ्रांसीसी महिला जीन कालमेंट को पीछे छोड़ दिया जाए। जीन का साल 1997 में 122 साल की अवस्‍था में निधन हो गया था। नर्सिंग होम के अधिकारी डेविड टावेल्‍ला ने कहा कि बहुत दुखद खबर है लेकिन वह अपने प्‍यारे भाइयों के पास जाना चाहती थीं। उनके लिए यह एक मुक्ति है।

26 साल की उम्र में कैथोलिक पं‍थ को अपनाया

रैंडन का जन्‍म उस समय हुआ था जब न्‍यूयॉर्क (New York) में पहला सबवे खोला गया था और टूर डी फ्रांस रेस केवल एक बार हुई थी। वह एक प्रोटेस्‍टेंट परिवार में पैदा हुई थीं। उनके तीन भाई थे और वह एलेस कस्‍बे में रहती थीं। उनकी सबसे खुशनुमा याद अपने भाइयों से मिलन की थी। उन्‍होंने अपने 116वें जन्‍मदिन पर इसका खुलासा किया था। रैंडन पेरिस में अमीरों के बच्‍चों के लिए अध्‍यापिका का काम किया था। उन्‍होंने इसे अपने जीवन का सबसे सुखद समय करार दिया था। उन्‍होंने 26 साल की उम्र में कैथोलिक पं‍थ को अपना लिया था। उन्‍होंने 41 साल की उम्र में नन बनने का फैसला किया जो काफी देरी से लिया गया माना जाता है।

ये भी पढ़े: Baba Vanga कौन थी जिनकी भविष्यवाणी से मची हंगमा,2022 को लेकर बोली थी ये बात

रैंडन को विची के एक हॉस्पिटल में तैनात किया गया था। इस अस्‍पताल में उन्‍होंने 31 साल की उम्र तक काम किया। इसके बाद वह भूमध्‍यसागर के तट पर बसे टोउलोन में बस गईं। नर्सिंग होम में रहने के दौरान रैंडन प्रार्थना करती थीं और लोगों से मिलती जुलती रहती थीं। नर्सिंग होम में वह 81 अन्‍य मरीजों के साथ कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्‍होंने कोरोना को मात दी और ठीक हो गईं।

इस शख्स ने 119 साल की उम्र में ली थी अंतिम सांस

इससे पहले 2022 के अप्रैल में दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स जापान के केन तनाका का निधन हो गया था। केन ने 119 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। केन का 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम लिखा गया। तनाका की उम्र तब 116 साल थी। केन की 1922 में हिदेओ तनाका से शादी हुई थी, उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया था और पांचवें को गोद लिया था।