Hindi News

indianarrative

आते रह गए US-NATO! इधर रूस ने Ukraine के 1 लाख 6 हजार वर्ग किमी इलाके पर जमा लिया कब्जा

सिर्फ 7 दिनों में रूसी फौज ने यूक्रेन के 1 लाख 6 हजार वर्ग किमी इलाके पर किया कब्जा

रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है और पश्चिमी देश इस हमले को रोकने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं लेकिन फिलहाल हो नाकामयाब ही हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खोर्सेन (Kherson) कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही खेर्सोन के मेयर ने घुटने टेक दिए हैं। रूस को यूक्रेन पर हमला किए सात दिन हो गए और सिर्फ इतने ही दिनों में रूसी सेना ने 1लाख 6हजार वर्ग किमी इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया है।

रूस ने यूक्रेन के 20फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍से पर अपना कब्‍जा कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि, पिछले सात दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन के 1लाख 6हजार वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपने कब्‍जे में लिया है। पिछले आठ दिनों से यूक्रेन पर जारी हमले को देखते हुए आज बेलारूस-पोलैंड की सीमा पर दोनों देशों के बीच बातचीत होने वाली थी लेकिन यूक्रेन से इस वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि उनका ऐसा मानना है कि विदेशी नेता रूस के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं और वह (रूस) यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को अंत तक जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि, रूस का विचार परमाणु युद्ध का नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की पर एक ऐसे समाज का नेतृत्व करने का आरोप लगाया, जहां नाजीवाद फल फूल रहा है।