Hindi News

indianarrative

Ukraine-Russia War जेलेंसकी ने माना यूक्रेन के एक-चौथाई हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्जा, पुतिन करेंगे अब यूरोप पर हमला!

जेलेंस्की ने माना यूक्रेन के एक-चौथाई हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्जा

यूक्रेन पर रूस द्वारा सैन्य अभियान को आज तीन महीने से ज्यादा हो गया। और इतने दिनों में रूस ने जमकर यूक्रेन के शहरों में तबाही मचाई है। यह जंग इतना ज्यादा कभी नहीं चल सकता यह पूरी दुनिया को पता है। लेकिन, पीछे से यूक्रेन को पूरी तरह से पश्चिमी देश मदद कर रहे हैं। वैसे भी यह यूक्रेन और रूस के बीच जंग नहीं है। बल्कि, पश्चिमी देशों और पुतिन के बीच ये जंग है। क्योंकि, पश्चिमी देश यूक्रेन को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। हथियार, तोप, टैंक, फाइटर जेट्स, मिसाइल के साथ ही आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगर रूस यूक्रेन में युद्ध जीत जाता है तो यूरोप में सभी के लिए खराब समय आ जएगा।

जेलेंस्की ने अपने एक बयान में लक्जमबर्ग में संसद को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर हम यह युद्ध जीतते हैं, तो सभी यूरोपीय देश पूरी स्वतंत्रता के साथ रह पायेंगे। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जिक्र करते हुए कहा, लेकिन यह व्यक्ति यूक्रेन और यूरोप में हर प्रकार की स्वतंत्रता को नष्ट करना चाहता है, और अगर युद्ध में इसकी जीत होती है तो महाद्वीप में सभी के लिए खराब समय आ जायेगा।

उन्होंने कहा कि रूस वर्तमान में यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र को नियंत्रित करता है, जो कि बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग से बड़ा क्षेत्र है और युद्ध के 99 दिनों में हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं।