Hindi News

indianarrative

Taiwan ने किया जंग-ए-ऐलान, चीन ने भेजे 52 लड़ाकू विमान, देंखे रिपोर्ट

Taiwan ने किया जंग-ए-ऐलान

चीन की दादागिरी चरम पर है। चीन की नीति हमेशा दूसके देश की जमीन हड़पने की रही है। अब चीन ने सारी हदें पार करते हुए ताइवान में 52 फाइटर जेट भेजे। पिछले 4 दिनों में चीन ने अब तक 149 फाइटर जेट ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफ‍िकेशन जोन में भेजे हैं। चीन का जवाब देने के लिए अब ताइवान ने जंग की तैयारी का ऐलान किया है। चीन और ताइवान के बीच जारी इस तनाव से दक्षिण चीन सागर में युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं।

चीन लगातार ताइवान में घुसपैठ कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ताइवान ने विदेश मंत्री जोसेफ वू ने जंग की तैयारी करने का ऐलान कर दिया है। ताइवानी विदेश मंत्री ने एबीसी चैनल के एक प्रोग्राम में घोषणा की कि अगर चीन वास्‍तव में हमला करता है तो ताइवान उसका करारा जवाब देने के लिए खुदे को तैयार करेगा। जोसेफ वू ने कहा, 'ताइवान की सुरक्षा खुद हमारे हाथों में है और हम इसको लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगर चीन ताइवान के खिलाफ जंग शुरू करने जा रहा है तो हम अंतिम दम तक लड़ेंगे और यह हमारी प्रतिबद्धता है।'

जोसेफ वू कहा कि चीन को भारी कीमत चुकानी होगी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों में 34 जे-16 लड़ाकू विमान और 12 एच-6 परमाणु बमवर्षक विमान थे।