Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: किसी भी मामले में दखल देना वृश्चिक राशि वालों को पड़ेगा महंगा, मेष से मीन तक देखें आज का राशिफल

courtesy google

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-  

मेष राशि- आपको आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी डील होने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे।  किसी रिश्तेदार मिलने उनके घर जाने का मन बनायेंगे। काम को जल्द ही पूरा कर लेंगे। 

वृष राशि- कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क मे टहलने जायेंगे।

मिथुन राशि- दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास भरेगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

कर्क राशि- आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह राशि- आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उसे आपने सीनियर्स के साथ चर्चा करें। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खिशियां आएंगी।

कन्या राशि- आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।नौकरी कर रहे लोगों को बेहतर परिणामों के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, ये मेहनत भविष्य में आपको फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि- आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। किसी के मामलों में दखल देने से बचें। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, आपका लगाया हुआ पैसा फस सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे।

धनु राशि- आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। आप जॉब चेंज करने का मन बनायेंगे। अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

मकर राशि- आपका दिन बढ़िया रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आपको मुश्किल नहीं होगी। किसी काम में आलस्य करने से आपको बचना चाहिए, कार्यों को समय से पूरा कर लेना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो तय समय पर पूरा होगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी लगाने के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि- आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। विद्यार्थी अपने गुरु की मदद से किसी टॉपिक को समझने में कामयाब होंगे। दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। किसी की बात मन को लग सकती है। आपको धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।