Hindi News

indianarrative

बुध ग्रह ने तुला राशि में किया प्रवेश, इन 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, कर देंगे मालामाल

courtesy google

आज धनतेरस के दिन बुध ग्रह तुला राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध ग्रह 22 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। बुध ग्रह को वाणी और व्यापार का प्रमुख कारक माना जाता हैं। तुला राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा। ये राशियां कौन सी है,चलिए आपको बताते हैं-

कन्या- बुध का गोचर आपके लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी रहेगा। गोचर काल में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। इस दौरान कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को बुध का राशि परिवर्तन अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस दौरान आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। करियर के लिहाज से बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को धन प्राप्ति हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे।

मकर- मकर राशि वालों के लिए बुध गोचर काल शुभ रहेगा। इस दौरान निवेश से लाभ होने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए गोचर काल शानदार रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम से जुड़ी यात्रा के योग बनेंगे। बुध गोचर काल में व्यस्तता रह सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है।