Hindi News

indianarrative

अब चांद पर उतरी THAR! सफल लैंडिंग पर गदगद हुए आनंद महिंद्रा, आखिर क्या है माजरा?

चांद पर THAR की लैंडिंग

मिशन चंद्रयान 3 की सफलता से भारत को कई उम्मीदे मिली हैं। अब हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। भारत की इस उपलब्धि ने पूरी मानवता को एक खास संदेश दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता से प्रेरित होकर लोग चांद पर रहने का सपना देख रहे हैं, ऐसे में हमारे देश के मशहूर उद्योपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भला पीछे कैसे रह सकते हैं।  दरअसल , मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। वे फॉलोवर्स के बीच अपने दिलचस्प, इंस्पिरेशनल और क्रिएटिव पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि महिंद्रा जब भी सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर करते हैं, वो आते ही धमाल मचाने लगती है। फिलहाल, उनका एक ट्वीट खूब चर्चा में है। इसमें महिंद्रा कंपनी की सबसे चर्चित एसयूवी Thar-E को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए दिखाया गया है। अब आइए जानते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है?

उद्योगपति महिंद्रा ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी के लिए ISRO को बधाई देते हुए अपने दिल की बात कही है उनके मुताबिक, वे अपनी नई थार-ई को एक दिन चांद की सतह पर चहलकदमी करते हुए देखना चाहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रयान की मदद से कैसे एसयूवी चंद्रमा की सतह पर उतर रही है। बता दें कि ये एक एनिमेटेड वीडियो है, जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के ही एक अधिकारी ने बनाया है।

ये भी पढ़े: Chandrayaan-3: मिशन के सफलता पर आनंद महिंद्रा की अंग्रेजों को खरी-खरी,सुनकर आपका सीना हो जाएगा चौड़ा।

यहां देखें चांद पर लैंड करती थार का वीडियो

बता दें कि इस ऐड के जरिए महिंद्रा की कंपनी ने लोगों को यह समझाने की कोशिश की है कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग चांद पर भी रहने लगेंगे। वहां भी पृथ्वी की तरह ही गाड़ियां फर्राटे भरेंगी। महज 10 सेकंड की इस क्लिप पर अब तक लगभग 7 लाख व्यूज आ चुके हैं। इसके अलाव लोग जमकर शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ISRO और महिंद्रा सर कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, लो भैया महिंद्रा थार चांद पर पहुंच गई।