Hindi News

indianarrative

Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने करी ऐसी हरकत, देख कर हक्का बक्का रह गए लोग

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो की कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है। अब तो ऐसा मालूम हो रहा है की लोग मेट्रो में सफर कम और वीडियो ज़्यादा बनाते हैं। हाल में DMRC की तरफ से इन वीडियो पर रोक भी लगायी थी। लेकिन देख कर तो ऐसा लग रहा है की यात्रियों पर इसका कोई ख़ास असर नहीं हुआ है। जी हाँ, हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमे एक लड़की को अजीब करतब देखे हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jagjot Kaur (@jagjot_k143)

एक लड़की को मेट्रो के अंदर रेलिंग पकड़कर कैलीस्थेनिक्स करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को जगजोत कौर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसने हैंड रेलिंग का यूज करके बैक फ्लिप भी किया। मेट्रो में मौजूद लोग यह देखते देखे जा सकते हैं कि महिला क्या कर रही है। एक यूजर ने लिखा, “सराहनीय है, लेकिन सार्वजनिक स्थान और सरकारी संपत्तियां स्टंट दिखाने के लिए नहीं हैं”। वीडियो पर कई अन्य लोगों ने अपने रिएक्शन दिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब यह अनाउंसमेंट भी स्टार्ट होने वाली है मेट्रो में यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ऊट-पटांग हरकतें करने से बचे।”

यह भी पढ़ें: Viral Video: हिरण की ताक में बैठा था चीता, मौका मिलते हैं ऐसे किया हमला, देख कर आँखों पर नहीं होगा विश्वास