Hindi News

indianarrative

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़ा Adani Group का EBITDA,हिंडनबर्ग का नहीं हुआ कोई असर।

हिंडनबर्ग के बाद भी Adani Group के EBITDA में बढ़ोतरी

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भी Adani Group पर कोई असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही अडाणी ग्रुप का EBITDA 42 प्रतिशत बढ़ गया है।

Adani Group अदाणी ग्रुप का EBITDA चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 23532 करोड़ रुपये हो गया है। यह ग्रुप की ओर से पोस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि अब तक का सबसे बड़ा EBITDA  है। अदाणी ग्रुप ने बताया कि उसकी फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का EBITDA  इस दौरान लगभग दोगुना हो गया है।

अरबपति कारोबारी Gautam Adani के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्री-टैक्स प्रॉफिट में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़ा है। अदाणी ग्रुप की ओर से बुधवार को ये जानकारी दी गई।

Adani Group की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ग्रुप ने अप्रैल-जून के बीच 23,532 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है। यह कंपनी द्वारा पोस्ट किया गया अब तक का सबसे बड़ा EBITDA का आंकड़ा है।

18,689.7 करोड़ रुपये का कर्ज

बता दें कि Adani Group की करीब 10 कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इसमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी टोटल गैस जैसी कंपनियों का शामिल हैं।

Adani Group के सभी कंपनियों के पास मौजूद कैश बैलेंस 42,115 करोड़ रुपये को मिला दिया जाए, तो ग्रुप पर 18,689 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Adani & Hindenburg
गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिसर्च

रिपोर्ट के बाद रिकवरी कर रहा अदाणी ग्रुप

24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी।और इसी वजह से ग्रुप के मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गई थी। हालांकि, अदाणी ग्रुप की ओर से इन सभी आरोपों से इन्कार किया गया था। निवेशकों की चिंताओं को देखते हुए कर्ज भी लौटाना शुरू किया था।

हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप को जीक्यूजी जैसे बड़े निवेशक मिले हैं, जिसने ग्रुप की पांच कंपनियों में निवेश किया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का EBITDA  हुआ दोगुना

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सलाना आधार पर अदाणी एंटरप्राइजेज का EBITDA करीब दोगुना होकर 1,718 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह कंपनी के EBITDA में 7 प्रतिशत के बराबर है।वहीं, Adani ग्रीन की ओर से 2,200 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया गया और सालाना आधार पर ये 67 प्रतिशत बढ़ा है।

यह भी पढ़ें-टेलिकॉम के बाद Internet के जरिए ‘दुनिया को मुठ्ठी’ में करने की मुकेश अंबानी की तैयारी!