Hindi News

indianarrative

Russia-Ukraine जंग के चलते अचानक बढ़ गए हर घर में सबसे ज्यादा खाने वाले इस सामान के दाम

अचानक बढ़ गए घरों में सबसे ज्यादा खाने वाले इस सामान के दाम

रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला किया है तह से ही दुनियाभर में इसका असर देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार से लेकर सोने के दाम तक, कच्चे तेल के दामों में अच्छा खासा उछाल आ गया है। इसके साथ ही राजन के दामों में भी वृद्धि हो गई है। गैस के दाम भी भागने लगे हैं। अब रूस और यूक्रेन के चलते हर घर में सबसे ज्यादा खाने वाली एक चीज के दामों में अचानक वृद्धि हो गई है।

दरअसल, दोनों देशों के बीच जारी जंग के चलते गेहूं के दाम बीते 15 दिनों में 85 रुपए क्विंटल बढ़ गए। दुनियाभर में करीब 20 करोड़ टन के गेहूं का निर्यात होता है। इसमें रूस और यूक्रेन की हिस्सेदारी 5 से 6 करोड़ टन की है। रूस दुनिया का सबसे बड़ा और यूक्रेन तीसरा गेहूं निर्यातक देश है। 2021-22 के दौरान रूस से 3.5 करोड़ टन तथा यूक्रेन से 2.4 करोड़ टन निर्यात होने का अनुमान है, लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। अब यहां पर आपूर्ति बधित होने के बाद उन देशों के पास इसके दाम को बढ़ाने का मौका है जिनके पास पर्याप्त स्टॉक है।

भारत गेहूं का दूसरा बड़ा उत्पादक है। मौजूदा समय में भारत के पास गेहूं की सप्लाई भी पर्याप्त है जो निर्यात बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। पहली फरवरी तक देश के केंद्रीय पूल में 2.82 करोड़ टन गेहूं का स्टॉक दर्ज किया गया है। इसके अलावा बाजार तथा किसानों के पास भी पिछला स्टॉक पड़ा है। इस साल 11 करोड़ टन से ज्यादा उपज का भी अनुमान है। सालभर में देश की अपनी खपत लगभग 10.5 करोड़ टन रहती है यानि घरेलू जरूरत पूरा होने के बाद भी निर्यात के लिए पर्याप्त गेहूं बच जाएगा। ऐसे में अब गेंहू के दामों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिलने वाला है।