Hindi News

indianarrative

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है- देखें Petrol Diesel का नया रेट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है

देश के साथ-साथ इस वक्त लगभग दुनियाभर में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड हाई हैं। दिवाली की पूर्व संध्या केंद्र सरकार ने तेल के दामों में कटौती करते हुए देश की जनता को बड़ी राहत दी है। अब जनता को एक बार फिर से और सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल सकता है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही देश की प्रमुख ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- फिर सस्ता हो सकता है Petrol Diesel- कच्चे तेल में आई भारी गिरावट

शुक्रवार को जारी की गई ईंधन की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर में आज भी पुरानी दरों पर ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जाएगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

शुक्रवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के भाव में सुस्ती देखने को मिली। विशेषज्ञों की माने तो अमेरिका में क्रूड इनवेंट्री में दर्ज की गई बढ़ोतरी के कारण कच्चे तेल के दाम में गिरावट आ रही है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में हुई गिरावट के बाद भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है। देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए हैं हालांकि, बढ़े भी नहीं है। आस दाम स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel का नया रेट जारी- कहीं 100 रुपए से ज्यादा तो कहीं 80 रुपए से भी कम में मिल रहा पेट्रोल

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 86.67 रुपये है. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली से सटे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पेट्रोल 95.29 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है और डीजल की कीमत 86.80 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम (हरियाणा) में पेट्रोल 95.90 रुपये और 87.11 रुपये प्रति लीटर की दरों से बिक रहा है।