Hindi News

indianarrative

आम आदमी को फिर मिल सकती है बड़ी राहत- इतने रुपए सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel

आम आदमी को फिर मिल सकती है बड़ी राहत

कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से तेल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते हैं। दिवाली की पूर्व संध्या केंद्र सरकार ने तेल के दामों में कटौती करते हुए देश की जनता को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार मोटी कमाई करने के लिए हो जाए तैयार- सिर्फ इतने रुपए में शुरू करें ये लाखों कमाई वाला कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की उम्मीद है। इससे देश के घरेलू बाजारों में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। मीडिया में आई एक रिपोर्ट की माने तो, वैश्विक बाजार में ब्रेंट और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दामों में बड़ी दिरावट दर्ज की गई है। इन दोनों के बेंचमार्क में अभी अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इस लिहाज से दुनिया के बादी बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं। भारत में भी तेल की कीमतों में कटौती होने के आसार हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, ब्रेंट 57 सेंट या 0.72% गिरकर 78.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 39 सेंट या 0.51% नीचे गिरकर 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। WTI और ब्रेंट की कीमतें 1 अक्टूबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। इन दोनों में शुक्रवार को लगभग 3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 10 हजार लगाए और हर महीने लाखों कमाएं- मालामाल बना देगा ये कारोबार

इसके साथ ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस वक्त 7 हफ्ते के सबसे निचलने स्तर पर है। तेल कंपनियों ने हाल ही के समय में सप्लाई में वृद्धि की है। दूसरी ओर जापान ने कहा है कि कोविड महामारी के चलते यूरोप में पैदा हुई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए वह अपने गैस खदान को खोलेगा। इन दोनों वजहों से तेलों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें लुढ़कती दिख रही हैं।