Hindi News

indianarrative

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 मार्च तक करा लें यह काम, वरना बंद हो जाएगा Account

SBI 31 मार्च से बंद कर देगा इन लोगों का अकाउंट

भारत की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोरोड़ों लोगों का खाता है। बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को नए अपडेट के बारे में जानकारी देती रहती है और पिछले काफी समय से बैंक ग्राहकों को एक जरूरी काम के लिए बोल रही है। अब अगर यह जरूरी काम जिन लोगों ने नहीं किया है उनका खाता 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगा और वो अपने खाते से लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- आंख बंद कर लगा दें Post Office की इस स्कीम में पैसा, मिलेगा इतना रिटर्न की हो जाएंगे मालामाल

दरअसल, स्टेट बैंक अपने हजारों बैंक खाते बंद कर देगा अगर उनका केवाईसी (KYC) नहीं होगा। स्टेट बैंक ने इसके लिए 31 मार्च 2022 तक की मोहलत दी है। अगर आपने अपने एसबीआई खाते में केवाईसी नहीं कराया है तो 31 मार्च तक उसे करा सकते हैं। लेकिन 31 मार्च के बाद आपका बैंक खाता बंद हो सकता है। बैंक की ओर से कहा गया है कि केवाईसी अपडेट के साथ आधार कार्ड और पैन भी लिंक होना चाहिए। अगर आने इन दोनों कागजातों को लिंक नहीं किया है तो घर बैठे आधार और पैन को एक मैसेज के जरिए लिंक कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ने कई अलग-अलग माध्यमों से केवाईसी अपडेट कराने की जानकारी दी है। अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट के अलावा ग्राहकों को मैसेज भेजे गए हैं। एसबीआई के मुताबिक हजारों खाते ऐसे हैं जिनका केवाईसी अपडेट होना जरूरी है। इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है। इस डेडलाइन तक खाते का केवाईसी जरूर अपडेट कर लें वरना बाद में खाते से ट्रांजैक्शन नहीं होगा। एटीएम या डेबिट कार्ड भी काम नहीं करेगा। इसके साथ ही पैन और आधार कार्ड को भी 31 मार्च तक लिंक करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी चेक करते रहे बैंक अकाउंट, जल्द खाते में आएंगे 2 लाख रुपये

ऐसे करें अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक

आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं – https://incometaxindiaefiling.gov.in/

रजिस्टर करें

यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें

एक पॉप अप विंडो दिखाई देगी, जो आपको अपने पैन को आधार से जोड़ने के लिए कहेगी।

यदि नहीं, तो मेनू बार पर प्रोफाइल सेटिंग्स पर जाएं और लिंक आधार पर क्लिक करें।

पैन डिटेल के अनुसार नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे विवरण का उल्लेख पहले ही किया जाएगा

अपने आधार पर लिखे पैन विवरण को स्क्रीन पर वेरिफाई करें।

आधार नंबर दर्ज कर लिंक नाउ पर क्लिक क दें।

अब एक पॉप-अप संदेश आपको सूचित करेगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।