Hindi News

indianarrative

Virat Kohli के विवादों के बीच Anushka Sharma को इस फिल्म से निकाला, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

courtesy google

एक तरफ जहां पति विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर विवादों में है, तो वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा फिल्म से निकाले जाने को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म से अनुष्का शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बायोपिक से अनुष्का का नाम शुरू से ही जुड़ता रहा है, लेकिन अब कास्टिंग में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके बाद अनुष्का को एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने रिप्लेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना को हुस्न दिखाना पड़ा महंगा, पैरों की पॉजिशन चेंज करते ही Oops Moment का हुईं शिकार

अनुष्का को झूलन गोस्वामी के साथ कई बार देखा गया था, जिसकी वजह से चर्चाएं और भी तेज हो गई कि उनकी बायोपिक में अनुष्का की लीड किरदार में होगी। लेकिन अब अनुष्का की जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है। यह फिल्म पहले थिएटर में रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये नेटफ्लिक्स पर आएगी। अनुष्का की फिल्म 'परी' का निर्देशन कर चुके प्रॉसित रॉय इसके निर्देशक हैं। अगले साल के शुरुआती महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। झूलन गोस्वामी के किरदार में ढलने के लिए तृप्ति खूब मेहनत कर रही है। उन्हें कई महीनों की सख्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: ESIC में  निकली जबरदस्त वैकेंसी, सलेक्शन होने पर मिलेगी 1,77,500 प्रति महीने सैलरी, ऐसे करें आवेदन

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। तब से वह सिर्फ प्रोडक्शन में फोकस कर रही हैं। बतौर निर्माता उनकी आने वाली फिल्मों में 'काला' भी शामिल है। तृप्ति डिमरी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से अपना करियर शुरू करने वालीं तृप्ति, अनुष्का की फिल्म 'बुलबुल' से फेमस हुई थीं। लेकिन अब वो झूलन गोस्वामी के रुप में पर्दे पर तहलका मचाएंगी। झूलन गोस्वामी दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 से ज्यादा ओवर लेने वाली दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज हैं। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी झूलन गोस्वामी ही हैं। आईसीसी की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2010 में अर्जुन अवॉर्ड और 2012 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।