Hindi News

indianarrative

चीन के लोगों पर चढ़ा भोजपुरी गानों का क्रेज, ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

courtesy google

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलु' दुनिया भर में लोगों के बीच पॉपुलर है। चाहे वो अफ्रीका हो, लंदन हो, अमेरिका हो या चीन। हर जगह लोगों को पवन का यह गाना झूमने को मजबूर कर देता है। इस कड़ी में लॉलीपॉप लागेलु पर चीनी लोगों के डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में आप देश सकते है कि चीनी लोग इस गाने को मोबाइल पर देख-देखकर गा रहे है। आप भी देखें ये गाना-

वहीं, अपने गाने को मिल रही सफलता के बाद पवन सिंह भी गदगद हैं, जो फिलहाल लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पवन सिंह ने चीन के लोगों को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि कलाकार के लिए सीमाएं नहीं होतीं। कलाकार की कला पसंद आना उसके सबसे बड़ी सफलता होती है। जब गाना लॉलीपॉप लागेलु रिलीज हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह गाना ग्लोबल हो जाएगा। गाने को आज ग्लोबल पहचान मिला, इससे भोजपुरी इंडस्ट्री और भोजपुरी समाज का भी मान बढ़ा है, जिसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।