Hindi News

indianarrative

Harnaaz Kaur Sandhu ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन का चला जादू

courtesy google

देश के लिए एक बार फिर गर्व का पल सामने आया है। दरअसल, भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता  मिस यूनिवर्स बनी थीं। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आज सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की गई। इस कॉम्पिटिशन में भारत की हरनाज कौर पहला मुकाम हासिल करके मिस यूनिवर्स 2021 बन गई हैं। हरनाज से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था। भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल के तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 20000 रुपये तक बढ़ेगी सैलरी

चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मी हरनाज ने इससे पहले कई ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीता भी। हाल ही में उन्होंने 'मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' में बाजी मारी और फिर मिस यूनिवर्स 2021 का पुरुस्कार अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत करने लगी। हरनाज की मेहनत रंग लाई। भारत को आज उन पर गर्व है। बात करें अगर हरनाज के लाइफ की तो वो फिटनेस और योगा की शौकीन है। बहुत कम उम्र से वो ब्यूटी कॉम्पिटीशन में पार्टीसिपेट कर रही है। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: 'पीली सरसों' के ये उपाय करेंगे मालामाल, दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की

मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के पुरुस्कार से भी हरनाज सम्मानित हुई। हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में भाग लिया और टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब रहीं।  हरनाज ने द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली में काम किया। सितंबर में मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 में बाजी मारी। मिस यूनिवर्स 2021 जीतने से पहले ही हरनाज पंजाबी इंडस्ट्री में नजर आने के लिए तैयार थी। अगले साल रिलीज होने वाली दो पंजाबी फिल्में Bai Ji Kuttange और Yaara Diyan Poo Baran  में हरनाज दिखाई देंगी। इसी साल उन्होंने सितंबर में मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम किया। हरनाज को यह ताज खुद एक्ट्रेस कृति सेनन ने पहनाया था।