Hindi News

indianarrative

दुबई के बुर्ज खलीफा के आगे गरजा ‘Jawan’ , भारत में सुनाई दी गूंज।

Jawan फिल्म के प्रोमोशन के लिए शाहरुख पहुंचे दुबई

बॉलीवुड सिनेमा Jawan के प्रोमोशन में प्रोड्यूसर ,डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक सभी के सभी खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शाहरुख खान ने जवान के प्रमोशन के लिए पठान वाली स्ट्रेटजी अपनाई है। शाहरुख ने दुबई के बुर्ज खलीफा पर दहाड़ा। जिसकी गूंज भारत तक सुनाई दी।

‘Jawan’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाला है। ‘जवान’ के प्रीव्यू ने पहले सोशल मीडिया पर तहलका मचाया और अब फिल्म का ट्रेलर दुनियाभर में धूम मचा रहा है। यह पहला मौका है जब किसी फिल्म का ट्रेलर उसकी रिलीज से सात दिन पहले रिलीज किया गया हो।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को फिल्म प्रमोशन का बादशाह कहा जाता है। जिस तरह से वह अपनी फिल्मों को प्रमोशन के लिए स्ट्रेटजी अपनाते हैं वो बेहद कमाल की होती है। शाहरुख खान ने पहले एक बड़े इवेंट में चेन्नई में ऑडियो लॉन्च किया था। फिर शाहरुख फिल्म के प्रोमोशन के लिए दुबई पहुंचे गए।

Jawan  फिल्म के प्रोमोशन के लिए शाहरुख हमेशा की तरह बुर्ज खलीफा पर नजर आए और दुनिया भर में अपने स्टारडम का लोहा उन्होंने मनवा लिया। शाहरुख खान दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने ‘जवान’ फिल्म का धांसू डायलॉग बोलते नजर आए।

वीडियो में शाहरुख ने Jawan मूवी का दमदार डायलॉग, ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ बोला।इस तरह ‘जवान’ अब दुबई में जाकर भी गरज रहा है। बता दें कि शाहरुख खान जवान के प्रमोशन के लिए भी पठान जैसी स्ट्रेटजी अपना रहे हैं। वह फिल्म को अपने फैन्स के बीच ही प्रमोट कर रहे हैं।

एटली कुमार द्वारा निर्देशित जवान फिल्म के निर्माता गौरी खान हैं। फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। जवान सिनेमा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और विजय सेतुपती भी हैं।

यह भी पढ़ें-Bollywood एक्टर का बेटा बना IAS अफसर, कभी थिएटर में करता था काम।