Hindi News

indianarrative

कच्चा बादाम का लोगों पर चढ़ा खुमार, मूंगफली बेचने वाले भुबन को रातोंरात बना दिया स्टार, आप भी देखें ये हरियाणवी सॉन्ग

courtesy google

सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे है। इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचायी हुई है। इस गाने पर लोग तरह-तरह से डांस करके वीडियो अपलोड कर रहे है। आपको बता दें कि यह गाना ठेले पर मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर ने गाया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में भुबन बड्याकर ठेले पर घूम-घूमकर मूंगफली बेच रहे थे। तभी किसी ने अनोखे अंदाज में गाना गा रहे भुबन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे इंटरनेट पर डाल दिया, जहां से यह गाना रातों-रात वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा फिटमेंट फैक्टर! जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी?  

इसके बाद लोगों ने इस गाने पर डांस वीडियो बना-बनाकर इसे भुबन को भी रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने ने अब भुबन की भी जिंदगी बदल दी है, क्योंकि वह एक गाने में हीरो बनकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने का हरियाणवी वर्जन बनाया गया है। जिसमें भुबन का बदला अंदाज लोगों को देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर यह गाना 5 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस गाने को काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। इस गाने में भुबन का लुक पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। गाने में वह किसी हीरो से कम नहीं नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- कुंभ संक्रांति पर त्रिपुष्कर और प्रीति योग का खास संयोग, करें ये खास काम, हो जाओगे मालामाल

गाने में रैपर और सिंगर अमित ढुल ने इस गाने को भुबन के साथ मिलकर बनाया है। हरियाणवी वर्जन का यह गाना सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को बाजेवाला रिकॉर्ड्स हरियाणवी की तरफ से रिलीज किया गया है। इसमें भुबन के साथ अमित ढुल तथा निशा भट्ट नजर आ रही हैं। हरियाणवी वर्जन वाले इस गाने में भुबन अपने बंगाली हिस्से को गाते दिख रहे हैं, जबकि हरियाणवी लहजे को डेविल कागसरिया ने कंपोज किया है।