Hindi News

indianarrative

अपने ‘साले’ की फिल्म को प्रमोट करने आए KL Rahul, अथिया शेट्टी के साथ कराया फोटोशूट, हो गई ये बड़ी चूक

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म 'तड़प' के ग्रैंड प्रीमियर में कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे और फिल्म को लेकर उन्हें बधाई भी दी। इस दौरान एक शख्स ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल थे। केएल राहुल 'तड़प' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल हुए। 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के डेटिंग की खबरें जोरों पर है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार करते रहते है। 'तड़प' के ग्रैंड प्रीमियर में केएल राहुल का पहुंचने से एक बार फिर दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई। 

 
अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस दौरान केएल राहुल ने शेट्टी फैमिली के साथ फोटोज क्लिक करवाई। वहीं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी नजर आई। आपको बता दें कि 5 नवंबर को अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसपर सभी की नजरें टिक गई थी। केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया।