Hindi News

indianarrative

अर्जुन कपूर से Breakup के बाद मलाइका अरोड़ा का बुरा हाल, एक्ट्रेस 6 दिन से घर में बंद

courtesy google

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। लेकिन अब दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है। जी हां, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका के बीच करीब एक हफ्ते से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, यहां तक की अर्जुन मलाइका से मिलने उनके घर पर भी नहीं जा रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। इस खबर पर फिलहाल अर्जुन या मलाइका की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Skoda के इस मॉडल के पीछे लोग हुए दिवाने, लॉन्च होने के बाद 24 घंटों में बिक गई सभी गाड़ियां

अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलाइका और अर्जुन साथ हैं। दोनों करीब 6 साल से रिलेशन में हैं। इन 6 साल में दोनों का रिश्‍ता काफी मजबूत दिखा है। हाल ही दोनों ने साथ में वेकेशन की तस्‍वीरें भी शेयर की थीं। लेकिन अचानक ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को जोर का झटका दिया है। ब्रेकअप के गम में मलाइका बीते 6 दिनों से अपने घर से भी बाहर नहीं निकली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने खुद को सब से दूर कर लिया है। वह आइसोलेशन में हैं। जबकि अर्जुन कपूर भी बीते 6 दिनों में उनसे मिलने नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- रुस ने यूक्रेन को चारों ओर से घेरा! कभी भी छिड़ सकती है जंग, अपना डर छिपाने के लिए अमेरिका के सामने रखी ये शर्त 

इस बीच अर्जुन तीन दिन पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर के लिए पहुंचे थे। रिया का घर भी मलाइका के काफी करीब है, बावजूद इसके अर्जुन डिनर के बाद अपनी पार्टनर से मिलने नहीं पहुंचे। यही नहीं, मलाइका भी इस तरह के फैमिली डिनर में अर्जुन के साथ नजर आती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आई हैं। इससे पहले पिछले साल भी नवंबर-दिसंबर के महीने में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि, दोनों ने तब इस मामले पर कोई बयान तो नहीं दिया, लेकिन फिर मलाइका और अर्जुन ने साथ में वेकेशन की तस्‍वीरें शेयर कर यह साबित कर दिया था कि जो भी बातें हो रही हैं, सब अफवाह हैं।