Hindi News

indianarrative

शाहरुख खान ने गौरी को जब बुर्का पहनने पर किया मजबूर, क्या आप जानते हैं ‘किंग खान’ का असली नाम

courtesy google

बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं। शाहरुख का जन्म 3 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता जी का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता जी पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। शाहरुख खान का असली नाम अब्दुल रहमान है। यह नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन उनके पिता जी को यह नाम अच्छा नहीं लगा इस लिए उन्होंने नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया। शाहरुख खान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के शिक्षा सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल से हुई थी। उन्‍होंने ग्रेजुएशन हंसराज कॉलेज से पूरी की। इस दौरान उन्होंने दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप भी ज्वाइन किया हुआ था।

साल 1991 में फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए वो मुंबई चले गए, जहां उन्होंने सीरियल 'सर्कस' में काम किया। फिल्मों में मौका उन्हें हेमा मालिनी ने दिया। दरअसल, हेमा को अपनी फिल्म 'दिल आशना हैं'के लिए दिव्या भारती के अपोजिट एक नए चेहरे की तलाश थी। इस बात का जब शाहरुख को पता चला तो वो तुरंत ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए चले गए जिसमे वो सेलेक्ट हो गए। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए थे। इस बीच उन्हें फिल्म 'दीवाना' में काम करने का मौका मिला। ये फिल्म सुपरहिट रही।

शाहरुख खान की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की इंटरकास्ट शादी हुई थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने गौरी के परिवार वालों के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन में एक प्रैंक किया था, जिसके बाद वो सभी हैरान गए थे। शाहरुख ने बताया था कि शादी के बाद रिसेप्शन में सभी वहां बैठे थे और मैं करीब रात 1.15 पर वहां आया था। मैंने सुना उसके परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे कि ये मुस्लिम लड़का है, क्या गौरी का नाम बदल देगा? क्या वो मुस्लिम बन जाएगी, क्या ये उसे बुर्का पहनने को मजबूर करेगा?

शाहरुख ने आगे बताया कि मैं सभी की बातें सुन रहा था। मैंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा ओके गौरी, बुर्का पहनो और अब चलो नमाज पढ़ते हैं। पूरा परिवार हैरान होकर देख रहा था कि इतनी जल्दी धर्म बदल दिया, मैंने उनसे कहा अब से ये हर समय बुर्का पहनेगी, घर से नहीं निकलेगी और हम इसका नाम आयशा रख देंगे और वो ऐसे ही रहेगी।' हालांकि शाहरुख ने गौरी के परिवार के साथ मजाक किया था।