Hindi News

indianarrative

लता मंगेशकर ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़ी थी ‘भगवद् गीता’ की ये खास पंक्तियां, देखें वीडियो

courtesy google

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों चाहने वाले और लता दीदी के परिवार के सदस्य वहां पर मौजूद रहे। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां भी लता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। लता दीदी को याद कर हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहा है। इस कड़ी में एक्टर अनुपम खेर ने भी लता मंगेशकर को याद किया।

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर, जहां ईडाणा माता अग्नि की लपटो के बीच करती है स्नान, रहस्य बनी हुई है आग

अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लता मंगेशकर की एक रिकॉर्डिंग शेयर की। इस रिकॉर्डिंग में लता जी भगवद् गीता की पंक्तियों का पाठ करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि भगवद् गीता की ये पक्तियां लता दी ने 22 दिसंबर को नेताओं का सही नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देने के तौर पर कही थी। लता मंगेशकर ने कहा था-

 

'यदा याद हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत/ अभ्युत्थानं अधर्मस्य तदात्मानम् सृजाम्यहं।

परित्राणाय साधुनाम् विनाशायच दुष्कृतां/धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे।'

 

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: ढाई लाख कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा, 35000 से बढ़कर 50000 रुपए हुई सैलरी   

इस पक्तियों का अर्थ है-  'जब भी धर्म-अर्थात नैतिक जीवन का भवन खतरे में होता है, मैं मानव जाति की भलाई के लिए पृथ्वी पर पुनर्जन्म लेता हूं। अच्छे की रक्षा और बुराई के विनाश के लिए धर्म की स्थापना के लिए मैं एक युग से दूसरे युग में पुनर्जन्म लेता हूं।' आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन 6 फरवरी को हुआ। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। वो कोरोना और निमोनिया से बीते 29 दिनों से लड़ रही थीं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो काफी कमजोर दिखाई दे रही है और दो महिलाओं के सहारे चल रही है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।