Hindi News

indianarrative

Ranveer Singh के ’83’ के डायलॉग का Mumbai Police ने किया ऐसा इस्तेमाल, देख रुकेगी नहीं हंसी

courtesy google

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटिड है। फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप विजेता बनने की कहानी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल शर्मा का किरदार निभाया है। इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह का एक डायलॉग लोगों को जागरुक करने के लिए इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें- Omicron को लेकर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने जतायी चिंता, देखें बयान में आखिर क्या कहा?

मुंबई पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बार फिर बॉलीवुड डॉयलॉग्स का इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस ने फिल्म के एक दृश्य का उपयोग, लोगों से हर समय मास्क पहनने के महत्व के बारे में बताने के लिए किया है। मुंबई पुलिस के हैंडल ने रणवीर की अपकमिंग फिल्म '83' का डायलॉग का उपयोग किया है।

यह भी पढ़ें- Creamy Sandwich Recipe: पिज्जा स्टाइल में बनाएं क्रीम सैंडविच, देखें ये लेटेस्ट रेसिपी

पुलिस विभाग ने ट्रेलर की एक पंक्ति का उपयोग उन लोगों को संदेश भेजने के लिए किया जो कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल की उपेक्षा करते हैंष। संवाद में कहा गया है, 'वह रक्षा करना नहीं जानता'… पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'जब आप  83 मिलियन रिमाइंडर के बावजूद अपना मास्क नहीं पहनते हैं।' मुंबई पुलिस का ट्विटर हैंडल सामाजिक मामलों पर अपने मजाकिया और अलग संदर्भों के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म '83' 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।