Hindi News

indianarrative

Preity Zinta के घर आई डबल Good Newwz, 46 की उम्र में बनी जुड़वा बच्चों की मां

courtesy google

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल और आईपील में पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के घर किलकारियां गूंजी। 46 साल की उम्र प्रीति जुड़वे बच्चों की मां बन गई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इस ऐलान के साथ अपने दोनों बच्चों के नाम भी सबको बता दिए हैं। उन्होंने बताया कि  वो और उनके पति जीन गुडइनफ जुड़वे बच्चे होने से बेहद खुश हैं।  आपको बता दें कि ये जुड़वां बच्चे सेरोगेसी से हुए हैं जिसमें से एक लड़का और एक लड़की है। दोनों ने मिलकर बेटे का नाम जय और बेटी का जिया रखा है।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर पर हमला करने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम, मर्डर की धमकी के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने अपनी सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने  कैप्शन लिखा है- 'सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक खास खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं यह हमारे लिए सबसे खास पल है। हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे किराएदार को दिल से धन्यवाद। जीन, प्रीति,जय और जिया।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: कपूर के साथ करें ये अचूक उपाय, आर्थिक परेशानी होगी दूर, कहलाओगे लखपति-करोड़पति

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। यह शादी राजपूती अंदाज में हुई थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और इनकी वेडिंग फोटोज भी करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' उनकी अंतिम फिल्म थी।