Hindi News

indianarrative

राजेश खन्ना पर बनेगी Biopic, उनकी कार की धूल से लड़कियां भरती थी मांग, फोटो संग लेती थी सात फेरे

courtesy google

बॉलीवुड के आन-बान-शान कहे जाने वाले राजेश खन्ना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1949 को अमृतसर में हुआ। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले फराह खान नए एक बड़ा ऐलान किया है। फराह खान ने राजेश खन्ना पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है।  राजेश खन्ना पर बनने वाली बायोपिक में उनका टाइटल किरदार कौन निभाएगा, फिलहाल इससे लेकर कोई मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है और मेकर्स की तरफ से इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म की शूटिंग कब शूरू होगी।

यह भी पढ़ें- Taliban ने अफगानिस्तान की शिक्षा व्यवस्था को किया तहस-नहस, सभी यूनिवर्सिटी पर जड़ा ताला

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था और उन्होंने 1966 में चेतन आनंद‌ के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'सुपरस्टार' शब्द ही राजेश खन्ना की लोकप्रियता को देखते हुए बना था। अपने दौर में लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। लड़कियां इतनी दीवानी थीं कि खून से लव लेटर लिखकर भेजती थीं। उनकी सफेद रंग की कार पर लड़कियां किस करती थीं और कार की धूल से अपनी मांग भरती थीं। इतना ही नहीं, उनकी दीवानगी इस कदर थी कि लड़कियां उनकी फोटो से ही शादी कर लेती थीं।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों का 33 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में होगा डबल इजाफा

इंडस्ट्री में लोग राजेश खन्ना को प्यार से 'काका' बुलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा मूवीज में काम किया है। 1969 से 1975 तक उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं, जो सुपरहिट थीं। उनकी मूवीज के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबां पर हैं।  साल 2013 में राजेश खन्ना को पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने फिल्मों के साथ राजनीति में भी हाथ आजमाया। लंबी बीमारी के बाद साल 2012 में वो दुनिया छोड़कर चले गए। निजी जिंदगी की बात करें तोसाल 1973 में उन्होंने डिंपल से शादी की। हालांकि, 1982 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। उनकी दो बेटियां हैं, ट्विंकल और रिंकी खन्ना।