Hindi News

indianarrative

दिल से देसी! कांटे-छुरी से नहीं बल्कि हाथ से खाते हैं Ranveer Singh, खुद ही देख लीजिए Video

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लाखों युवाओं के लिए स्टाइल स्टेंटमेंट हैं। रणवीर जितने मॉडर्न हैं, उतने ही दिल से देसी भी हैं। वो आम लोगों की तरह कांटे-छुरी से खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। इसका खुलासा उन्होंने एक टीवी शो में किया। दरअसल, अमिताभ बच्चन और सलमान खान की तरह रणवीर सिंह भी टीवी शो 'बिग पिक्चर' को होस्ट कर रहे हैं। शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर कंटेस्टेंट को कांटे-छुरी के बजाय हाथ से खाना खाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, डीए के साथ सैलरी मिलेगी 2 लाख रुपए, जानें और भी फायदे 

क्विज शो 'बिग पिक्चर' में रणवीर सिंह कंटेस्टेंट्स को एक तस्वीर दिखाते है और उसके आधार पर सवाल करते हैं। सवाल के जवाब में 4 ऑप्शंस दिए जाते हैं। सही जवाब जीतने वाला पैसे जीतता है। इस पर वो अमिताभ बच्चन के अंदाज में ही पूछते हैं कि क्या करेंगे इतने पैसों का।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: रोजाना ये काम करने से रुठ जाती हैं मां लक्ष्मी , बढ़ जाता हैं कर्ज का बोझ, घर से चली जाती हैं बरकत   

वीडियो में रणवीर सिंह कंटेस्टेंट से पूछते नजर आ रहे हैं कि 10 हजार रुपये जीत गई हैं, क्या करेंगी 10 हजार रुपये का? इस पर रणवीर कहते हैं, कांटे-छुरी से खाना ओवररेटेड है। जो स्वाद हाथ से खाने का आता है, इस पर कंटेस्टेंट बोलती हैं कि एक बार जाकर तो देखना चाहिए साथ में ये भी कहती हैं कि हमें पता है कि वहां जाकर हम हाथ से ही खाने वाले हैं।