Hindi News

indianarrative

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, डॉक्टर ने बताया कि अब कैसी है एक्टर की तबीयत?

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट से जुड़ी कई समस्या थी। बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो छोले भटूरे की दुकान पर भटूरे तलते नजर आ रहे थे। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हार्ट सर्जरी की खबर सामने आने के बाद फैंस को सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें- घातक मिसाइल का परीक्षणों के बाद किम जोंग पहली बार पत्नी के साथ आए नजर, लूनर न्यू ईयर मनाने पहुंचे एक-साथ

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर अपनी हेल्थ का हमेशा ख्याल रखते थे और वो एकदम फिट भी नजर आते थे। पिछले महीने उन्हें फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टिंग के लिए ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा था। जी5 पर आई वेबसीरीज सनफ्लावर के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला था। खबरें ये भी आ रही थीं कि अब कपिल शर्मा से उनका पैचअप हो गया है और सलमान खान ने ये दोस्ती कराने में अहम भूमिका निभाई है। तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त प्लेन में और उससे पहले बैकस्टेज दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बाइडेन पर बड़ा आरोप, यूक्रेन को 'टूल' की तरह इस्तेमाल कर रहा अमेरिका

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने 'कपिल शर्मा' के शो में गुत्थी से लेकर डॉक्टर गुलाटी तक कई किरदारों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। कपिल से अलग होकर सुनील ग्रोवर स्टार टीवी पर अपना शो कानपुर वाले खुरानाज भी लेकर आए थे लेकिन ये शो कपिल के शो जितना बड़ा नहीं बन सका और बाद में चैनल ने इसें बंद कर दिया। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को स्टार भारत पर लॉन्च किया गया लेकिन यहां भी किस्मत ने सुनील का साथ नहीं दिया। अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सुनील ने गब्बर से लेकर सलमान खान के साथ फिल्म भारत और पटाखा जैसी शानदार फिल्में की हैं। वेबसीरीज तांडव में उनका रोल सभी ने खूब पसंद किया था।