Hindi News

indianarrative

करीना कपूर और अमृता के कारण आपके फेवरेट स्टार पर भी मंडराया ‘कोरोना’ का साया, तैमूर और जंहागीर का होगा कोविड टेस्ट

courtesy google

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इंडस्ट्री में हंगामा मच दिया है। इन दो एक्ट्रेसेस के अलावा सीमा खान और महीप कपूर ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इन सब के पीछे करण जौहर की पार्टी को जिम्मेदार माना जा रहा है। क्योंकि हाल ही में करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने पर पार्टी रखी थी। जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे। करण की पार्टी पर इसलिए भी सवाल खड़े होते है, क्योंकि मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले सामने आए हैं तो ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। 
 
जानकारी के मुताबिक, करण जौहर की पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर भी शामिल हुए थे। ऐसे में इन सेलेब्स को भी अपना कोविड टेस्ट करवाना होगा या फिर क्वारंटाइन में रहना होगा। करीना और अमृता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 30 लोगों का आरटीपीसीआर कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आज आ सकती है। वही करीना और अमृता के फ्लैट को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीना के कोरोना संक्रमित होने के कारण तैमूर, सैफ और जंहागीर का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। 
 
करण जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद आलिया भट्ट ने कई जगहों पर अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर का प्रमोशन किया है। इस दौरान वह कई लोगों से मिली हैं तो ऐसे में अगर आलिया भी पॉजिटिव आ गईं तो एक लंबी चेन इस वायरस का शिकार हो सकती है। करण जौहर की पार्टी से पहले करीना कपूर ने रिया कपूर के घर पर क्रिसमस पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में पूरी गर्ल गैंग शामिल हुई थी। सभी ने साथ में डिनर एंजॉय किया था। अब सेलेब्स का इस तरह कोविड में पार्टी करना कहीं सभी पर भारी ना पड़ जाए।