Hindi News

indianarrative

शाहरुख और कियारा के गानों ने सरहदें की पार, इन भाई-बहन पर चढ़ा हिंदी सॉन्ग का बुखार

courtesy google

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे। इन गानों की लोकप्रियता इतनी बढ़ी की, सदहदें पार हो गई। खास कर 'रातां लंबियां' सॉन्ग तो लोगों का फेवरेट बन गया। 'रातां लंबियां' गाने ने सात समंदर पार पहुंचकर लोगों को अपना दिवाना बनाया। नतीजन लोग अब इस गाने पर वीडियो बना रहे है। इस कड़ी में पूर्वी अफ्रीका तंजानिया में एक भाई-बहन ने इस गाने पर वीडियो बनाई जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

वीडियो में मशहूर टिक टॉकर और कॉन्टेंट क्रिएटर किली पॉल और उनकी बहन नीमा 'रातां लंबियां' गाने पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल मासई ड्रेस पहनी हुई है। दोनों ही इस गाने पर इतनी खूबसूरती से लिपसिंग कर रहे है, मानो ये गाना वही गा रहे हो। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है। वीडियो को व्यूज और कमेंट्स की बाढ़ गई है। ये वीडियो एक झटके में ही वायरल हो गया। हिंदी गानों पर ये वीडियो वायरल होता देख किली पॉल ने एक और हिंदी सॉन्ग पर वीडियो बना डाला।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

दूसरे वीडियो में किली पॉल शाहरुख खान और माहिरा शर्मा की फिल्म 'रईस' के गाना 'ओ जालिमा' पर गाना गाते हुए नजर आ रहे है। खास बात यह है कि इस वीडियो को बनाते समय किली बिना अटके या बिना किसी शब्द को भूले बड़ी ही आसानी से इस गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे है। इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।