Hindi News

indianarrative

Salman Khan पर 250 करोड़ का माहानि केस दर्ज कराने वाले मशहूर प्रोड्यूसर Vijay Galani का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस

courtesy google

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन हो गया है। विजय गलानी कैंसर से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि वो ठीक हो गए थे, लेकिन अचानक हुए ऑर्गन फेलियोर से उनका निधन हो गया। उन्होंने लंदन में आखिरी सांस ली। विजय के साथ उनके बेटे प्रतीक भी थे, जो आज ही मुंबई आए थे। प्रतीक जैसे ही मुंबई पहुंचे, उन्हें अपने पिता के निधन की खबर मिल गई और वह तुरंत ही लंदन लौट गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय के करीबी दोस्त रजत रवैल ने प्रोड्यूसर के निधन की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नए साल पर बनना है मालामाल तो फॉलो करना शुरू कर दें वास्तु शास्त्र, जानें किन उपायों से बन जाओगे लखपति

रजत ने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है। मैं उनसे लगभग रोज बात करता था। अभी कुछ दिन पहले, उन्होंने मुझे बताया था कि वो अब लगभग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही मुंबई लौटने की व्यवस्था करेंगे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं कभी भी उससे बात नहीं कर पाऊंगा। रजत ने बताया कि विजय का निधन अचानक हुए ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि विजय का बेटा प्रतीक उनके निधन की खबर से कुछ घंटे पहले ही भारत पहुंचा था। प्रतीक जैसे ही मुंबई पहुंचा और उसके पिता विजय की मौत की खबर आ गई।

यह भी पढ़ें- भारत की राशि पर प्रभाव डालेंगे शनि देव, मकर राशि में होंगे स्वगृही, जानें बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल और उपाय

आपको बता दें कि विजय, अजनबी और वीर जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अजनबी उस समय हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनर फिल्म थी। विजय ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' भी प्रोड्यूस की थी। फिल्म की रिलीज के काफी समय बाद विजय ने सलमान पर 250 करोड़ का मानहानि केस दर्ज किया था। विजय ने साल 1992 में सलमान खान के साथ फिल्म सूर्यवंशी बनाई थी। इस फिल्म के राइट्स अभी तक विजय के पास थे। हालांकि विजय ने फिल्म के टाइटल के राइट्स रोहित शेट्टी को दे दिए जब उन्होंने मांगे। इसी वजह से फिल्म के ओपनिंग में विजय को स्पेशल थैंक्स किया गया था।