Hindi News

indianarrative

Kidney Stone से निजात पाने के लिए पीएं इस सब्ज़ी का जूस, जल्द ही गलकर बाहर निकल जाएगी पथरी

किडनी की पथरी (Kidney Stone)

Kidney Stone: लौकी, कद्दू, टिंडा जैसी सब्जियों को बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। इसी लिस्ट में सफेद पेठा या सफेद कद्दू की सब्जी भी है। यह वही सब्जी है जिससे पेठा नाम की मिठाई बनती है। सफेद पेठा को इसके औषधीय गुणों की वजह से बेशकीमती माना जाता है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह पाचन में भी सुधार करता है। इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। इसका नियमित रूप से इस सब्जी का जूस पीने से आंतों में भरी गंदगी साफ होती है और यह किडनी की पथरी (Kidney Stone) को टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकालने की ताकत रखता है।

इसक शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। नियमित रूप से इस सब्जी का जूस पीने से आंतों में भरी गंदगी साफ होती है और यह किडनी की पथरी (Kidney Stone) को टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकालने की ताकत रखता है।

सफेद कद्दू का जूस पीने से आपको पेशाब से जुड़े रोगों में फायदा मिल सकता है। यह मूत्र त्याग को आसान बनाता है और पेशाब में होने वाली जलन से राहत दिलाता है। यह किडनी की पथरी (Kidney Stone) को टुकड़ों में तोड़ने में भी मदद कर सकता है।सफेद कद्दू का रस डायबिटीज के मरीजों के लिए बढ़िया विकल्प है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल को मेंटेन और कंट्रोल करने में सहायक है। शुगर के मरीजों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत में बने ये 4 Cough Syrup गाम्बिया के बच्चों की जान के लिए बने आफत, WHO ने चेताया

गर्मियों में आपको सफेद कद्दू का रस पीना चाहिए। यह चिलचिलाती गर्मी में प्यास बुझाने का सबसे बढ़िया तरीका है। यह हाइड्रेशन से बचाकर पानी की कमी पूरी करता है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।