Hindi News

indianarrative

Madhya Pradesh: नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 12 की मौत- 50 से ज्यादा थे सवार

नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस

मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्रियों से भरी बास नर्मदा नदी में जा गिरी है जिसके चलते 12 लोगों की मौत हो गई है। बस में 50 से ऊपर लो सवार थे। इसमें 15 लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। नर्मदा नदी की तेज धारा के चलते बचाव कार्य में काफी परेशानी भी आ रही है लेकिन फिर भी किसी तरह यात्रियों की खोज की जा रही है। ये हादसा राज्य के धार जिले में घटी। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी। इंदौर से पूणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ यह जांच का विषय है। 50-55 सवारियों होने की खबर है। हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

ये बस इंदौर से पुण जा रही थी। महिलआओं-बच्चों समेत 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में जा गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। कहा जा रहा है कि, पुल पर दूसरे वहान को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ. हादसे की जानकारी लगते ही खालघाट सहति आसपास के लिए मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।