Hindi News

indianarrative

Punjabi Singer सिद्धू मूसेवाला की हत्या, मानसा सहित आस-पास के इलाकों में तनाव

सिद्धू मूसेवाला की हत्या

पंजाब से बड़ी खबर है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की जवाहरके गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने तावड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। मूसेवाला की सुरक्षा को पंजाब की मान सरकार ने एक दिन पहले ही वापस लिया था। पंजाब सरकार ने कल ही 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला अपनी सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने वाले भी थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मूसा की हत्या के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। 

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान काली रंग की गाड़ी में सवार दो लोगों ने सिंगर और उनके साथियों पर कई राउंड की फायरिंग की।  एनएसयूआई के रोशल लाल बिट्टू ने ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सरकार ने कांग्रेस लीडर और मशहूर सिंगर सिद्धू की हत्या करवा दी है। क्या सिद्धू की सिक्योरिटी हटाना इसी का एक प्लान था?